1
00:00:02,000 --> 00:00:07,000
Downloaded from
YTS.MX

2
00:00:08,000 --> 00:00:13,000
Official YIFY movies site:
YTS.MX

3
00:00:21,647 --> 00:00:23,607
रिंग!

4
00:00:43,836 --> 00:00:44,962
मनोरोग संबंधी मदद

5
00:00:45,045 --> 00:00:46,129
डॉक्टर बाहर हैं

6
00:01:32,426 --> 00:01:36,471
चलो भी, सैली। मैं देर नहीं कर सकता।
मैंने ही अभ्यास का समय तय किया था।

7
00:01:36,555 --> 00:01:38,390
आ रही हूँ, बड़े भैया।

8
00:01:44,188 --> 00:01:45,564
सावधान!

9
00:01:45,647 --> 00:01:47,316
सुप्रभात, चार्ली ब्राउन।

10
00:01:47,399 --> 00:01:50,527
सुप्रभात, लाइनस, लूसी।
तुम आज के अभ्यास के लिए तैयार हो?

11
00:01:50,611 --> 00:01:54,114
हम अभ्यास करते ही क्यों हैं?
हम कभी कोई खेल नहीं जीतते हैं।

12
00:01:54,198 --> 00:01:56,658
यही तो कारण है। मैं हारकर थक चुका हूँ।

13
00:01:56,742 --> 00:01:58,535
इसे इस नज़रिए से देखो, चार्ली ब्राउन,

14
00:01:58,619 --> 00:02:01,580
हम जीत के मुक़ाबले हार से ज़्यादा सीखते हैं।

15
00:02:01,663 --> 00:02:04,750
तो फिर मुझे तो दुनिया का सबसे स्मार्ट इंसान होना चाहिए।

16
00:02:04,833 --> 00:02:08,503
क्या तुम मुझे सुप्रभात नहीं कहोगे, मेरे प्यारे बब्बू?

17
00:02:08,586 --> 00:02:10,839
मैं तुम्हारा प्यारा बब्बू नहीं हूँ!

18
00:02:10,923 --> 00:02:12,758
तो क्या योजना है, चार्ली ब्राउन?

19
00:02:12,841 --> 00:02:15,928
नई यूनिफ़ॉर्म? नई प्लेबुक? कोई नया क्वार्टरबैक?

20
00:02:16,011 --> 00:02:18,055
नहीं, एक नया कोच।

21
00:02:19,014 --> 00:02:21,558
शायद तुम इतने मूर्ख नहीं हो।

22
00:02:22,059 --> 00:02:29,066
टु मॉम (एंड डैड) विद लव

23
00:02:33,278 --> 00:02:35,322
-सुप्रभात, सर।
-सुप्रभात, मार्सी।

24
00:02:35,405 --> 00:02:37,115
मैंने फुटबॉल पर काफ़ी पढ़ा है।

25
00:02:37,199 --> 00:02:40,160
मैं वहाँ जाकर हॉगस्किन से बने
उस प्राचीन बॉल को किक करने को तैयार हूँ।

26
00:02:40,244 --> 00:02:43,580
वह पिगस्किन से बना है, मार्सी।
और फुटबॉल इतना भी "प्राचीन" नहीं है।

27
00:02:43,664 --> 00:02:44,915
ज़रूर, सर।

28
00:02:44,998 --> 00:02:47,876
और मुझे "सर" मत बुलाओ। आज मैं "कोच" हूँ।

29
00:02:47,960 --> 00:02:49,211
ठीक है, सुनो।

30
00:02:51,755 --> 00:02:57,052
चक ने उसकी टीम को अगले सीज़न के लिए
तैयार करने में मदद के लिए कहा है।

31
00:02:57,135 --> 00:02:59,429
यह अच्छी चुनौती है।

32
00:03:00,597 --> 00:03:02,474
अभ्यास के लिए तैयार हो? बढ़िया है।

33
00:03:02,558 --> 00:03:05,561
मैं 100 जंपिंग जैक के साथ कसरत शुरू करना चाहूँगी।

34
00:03:05,644 --> 00:03:06,770
मार्सी?

35
00:03:06,854 --> 00:03:08,814
तुमने सुना न। कूदो!

36
00:03:11,567 --> 00:03:14,027
एक, दो, तीन,

37
00:03:14,111 --> 00:03:19,783
चार, पाँच, छह, सात, आठ, नौ, दस,

38
00:03:19,867 --> 00:03:21,910
ग्यारह, 12, 13…

39
00:03:21,994 --> 00:03:25,539
-देर से आने के लिए माफ़ करना, कोच।
-उम्मीद है तुम्हारे पास अच्छा बहाना है, पिगपेन।

40
00:03:28,917 --> 00:03:33,964
हाँ। चूँकि कल मदर्स डे है,
कैंडी स्टोर में ग्राहकों की पंक्ति काफ़ी लंबी थी।

41
00:03:35,048 --> 00:03:36,300
क्या?

42
00:03:36,383 --> 00:03:40,012
मदर्स डे कल है? विश्वास नहीं होता
मैं मदर्स डे के बारे में भूल गया।

43
00:03:40,095 --> 00:03:42,306
मदर्स डे? मदर्स डे बेहद ख़ास होता है।

44
00:03:42,389 --> 00:03:43,807
बकवास बंद करो, चक।

45
00:03:43,891 --> 00:03:45,267
मार्सी, हम कहाँ थे?

46
00:03:45,350 --> 00:03:47,561
मैं गिनती भूल गई।

47
00:03:47,644 --> 00:03:49,104
चलो छोड़ो।

48
00:03:49,188 --> 00:03:52,482
अब यह छोटा सा नमूना दिखाने का समय है।
अब तुम लोग देखोगे

49
00:03:52,566 --> 00:03:56,570
कि असली फुटबॉल कैसे खेला जाता है।

50
00:03:56,653 --> 00:03:57,946
मार्सी, उन्हें बुलाओ।

51
00:04:02,367 --> 00:04:05,078
अजीब नाक वाले बच्चे को ग़ौर से देखना।

52
00:04:05,162 --> 00:04:07,122
उसकी चाल देखो।

53
00:04:07,206 --> 00:04:09,166
ठीक है, बच्चे। बहुत हुआ।

54
00:04:12,753 --> 00:04:14,505
चलो साधारण किक से शुरुआत करें।

55
00:04:14,588 --> 00:04:16,005
ठीक है, तैयार हो जाओ!

56
00:04:23,764 --> 00:04:25,390
बढ़िया किक थी, नन्हे बच्चे।

57
00:04:25,474 --> 00:04:29,144
छोड़ो। किक भूल जाओ। चलो बॉल पास करें।

58
00:04:30,020 --> 00:04:34,733
मुझे पता नहीं मेरी माँ को क्या पसंद आएगा।
तुम चालाक हो, लाइनस। तुम क्या करोगे?

59
00:04:34,816 --> 00:04:38,487
वैसे, मेरी माँ हर दिन मेरे लंच बॉक्स में
नन्हे नोट डालती हैं,

60
00:04:38,570 --> 00:04:39,696
बिल्कुल इसकी तरह।

61
00:04:41,823 --> 00:04:43,659
"प्यारे बेटे, अच्छी तरह पढ़ाई करना।

62
00:04:43,742 --> 00:04:45,994
याद रहे, सच्ची ख़ुशी पाने के लिए जो भी चाहिए,

63
00:04:46,078 --> 00:04:47,746
वह पहले से तुम्हारे अंदर मौजूद है।

64
00:04:47,829 --> 00:04:50,415
यह लंच तो बस बोनस है। प्यार, मॉम।"

65
00:04:51,375 --> 00:04:53,210
कभी-कभी वह ज़्यादा भावुक हो जाती हैं।

66
00:04:53,293 --> 00:04:55,587
अब सीधे जाओ और दाएँ मुड़ो।

67
00:04:56,713 --> 00:04:58,632
अब बाएँ। अब पीछे जाओ।

68
00:05:03,345 --> 00:05:06,682
वापस मत लौटो।
तुम्हें पास दिया है, बॉल वापस नहीं करना है।

69
00:05:06,765 --> 00:05:10,561
इस साल, मैंने उन्हें धन्यवाद देने के लिए
एक ख़ास चिट्ठी लिखने का फ़ैसला किया है।

70
00:05:10,644 --> 00:05:13,564
दुर्भाग्यवश, मुझे सूझ नहीं रहा कि मैं क्या लिखूँ।

71
00:05:13,647 --> 00:05:16,191
मैं लिखने में माहिर नहीं हूँ।

72
00:05:16,275 --> 00:05:18,777
"गुलाब… बनफशा"…

73
00:05:21,071 --> 00:05:24,283
ऐसे नहीं खेलते हैं! उससे उलझो।

74
00:05:24,366 --> 00:05:26,034
वह मुझे सुन भी रहा है?

75
00:05:26,618 --> 00:05:28,412
तुम लोग क्या कर रहे हो?

76
00:05:28,495 --> 00:05:32,541
मैं माँ के लिए एक तोहफ़ा बनाऊँगी
जो एक सच्ची कलात्मक कृति होगी।

77
00:05:32,624 --> 00:05:34,168
सच में? क्या बनाओगी?

78
00:05:34,251 --> 00:05:36,044
अगर पता होता, तो बता देती!

79
00:05:36,753 --> 00:05:40,424
-तुम अपनी माँ को क्या दोगी?
-वह आजकल बहुत अच्छा बर्ताव कर रही हैं,

80
00:05:40,507 --> 00:05:44,136
इसलिए मैं उन्हें रक़म बढ़ाकर
एक नया पाँच डॉलर का नोट दूँगी।

81
00:05:44,219 --> 00:05:45,721
कितना अच्छा विचार है।

82
00:05:45,804 --> 00:05:47,139
नक़द।

83
00:05:47,222 --> 00:05:49,474
तुम्हारे पास बॉल नहीं है।

84
00:05:50,184 --> 00:05:52,144
मैं अपनी माँ के लिए एक धुन बना रहा हूँ।

85
00:05:52,227 --> 00:05:56,148
धुन का नाम है, "आप सबसे अच्छी माँ हैं," एफ़ मेजर में।

86
00:05:56,231 --> 00:05:57,399
मेरी माँ को गले लगना बेहद पसंद है,

87
00:05:57,482 --> 00:06:00,110
इसलिए मैं उनके लिए कूपन बुक बना रहा हूँ।

88
00:06:00,194 --> 00:06:02,821
रुको! अपने पीछे देखो।

89
00:06:07,409 --> 00:06:11,330
नन्हा होने के बावजूद भी बढ़िया था। भागो! जाओ, जाओ, जाओ!

90
00:06:15,042 --> 00:06:16,919
हाँ!

91
00:06:17,002 --> 00:06:19,671
शानदार नहीं था, पर यह टचडाउन है!

92
00:06:19,755 --> 00:06:22,090
तुम सबने… वह देखा?

93
00:06:22,174 --> 00:06:23,759
-मदर्स डे।
-हैप्पी मदर्स डे।

94
00:06:23,842 --> 00:06:25,135
मदर्स डे सबसे बेहतरीन है न?

95
00:06:25,219 --> 00:06:27,346
-हैप्पी मदर्स डे।
-मुझे मदर्स डे बेहद पसंद है।

96
00:06:31,558 --> 00:06:33,060
सभी ध्यान दोगे?

97
00:06:33,644 --> 00:06:37,064
अगर तुम्हारे पास कोई बेहतर काम नहीं है तो?

98
00:06:38,690 --> 00:06:41,527
दरअसल, मुझे आर्ट-संबंधी सामान
खरीदने के लिए क्राफ़्ट स्टोर जाना है।

99
00:06:41,610 --> 00:06:43,070
मुझे और कूपन बनाने हैं।

100
00:06:43,153 --> 00:06:45,781
मुझे अब भी अपनी धुन के अंत पर काम करना है।

101
00:06:45,864 --> 00:06:48,825
मेरे चॉकलेट के बॉक्स के साथ एक कार्ड देना बढ़िया होगा।

102
00:06:49,368 --> 00:06:51,203
मुझे अपनी चिट्ठी लिखनी चाहिए।

103
00:06:54,373 --> 00:06:57,000
माफ़ करना, कोच। मुझे भी जाना चाहिए।

104
00:06:57,084 --> 00:06:59,628
मैं अगले अभ्यास का समय तय करने के लिए तुम्हें फ़ोन करूँगा।

105
00:07:02,130 --> 00:07:04,007
ठीक है, जाओ, चले जाओ।

106
00:07:04,091 --> 00:07:06,760
पर जब अगला सीज़न हार जाओ, तो मुझे दोष मत देना।

107
00:07:13,016 --> 00:07:16,228
कम से कम कोई तो है
जिसका इस बेकार मदर्स डे के कारण ध्यान नहीं भटका है।

108
00:07:21,441 --> 00:07:24,152
तुम भी? सब मुझे छोड़कर चले गए।

109
00:07:25,320 --> 00:07:27,531
सब नहीं, कोच। सर।

110
00:09:47,462 --> 00:09:49,256
अब, यह पैंतरा देखो।

111
00:09:49,339 --> 00:09:52,759
मैं पीछे मुड़ती हूँ
और रनिंग बैक को पास देने का ढोंग करती हूँ।

112
00:09:52,843 --> 00:09:55,137
पर फिर मैं बॉल अपने पास ही रखती हूँ,

113
00:09:55,220 --> 00:09:57,973
विरोधी टीम को उलझन में डालने के लिए
कुछ पैंतरे आज़माती हूँ,

114
00:09:58,056 --> 00:10:00,934
और टचडाउन के लिए भागती हूँ।

115
00:10:01,018 --> 00:10:02,227
सर…

116
00:10:03,729 --> 00:10:05,772
यह बेहद दिलचस्प है, सर,

117
00:10:05,856 --> 00:10:08,692
पर शायद हमें यह तब करना चाहिए
जब बाकी खिलाड़ी भी मौजूद हों।

118
00:10:08,775 --> 00:10:12,613
नहीं। केवल मदर्स डे के कारण
मैं अपनी योजनाएँ नहीं बदलूँगी।

119
00:10:13,447 --> 00:10:16,450
शायद हमें कुछ और करना चाहिए जो मज़ेदार हो।

120
00:10:16,533 --> 00:10:18,493
किसने कहा कि मुझे मज़ा नहीं आ रहा है?

121
00:10:18,577 --> 00:10:21,955
क्या मुझे देखकर नहीं लगता कि मुझे मज़ा आ रहा है?

122
00:10:24,166 --> 00:10:26,668
-आप इस पर बात करना चाहती हैं, सर?
-नहीं।

123
00:10:33,217 --> 00:10:36,011
सर, मुझे सच में खेद है कि आपकी माँ नहीं है।

124
00:10:36,094 --> 00:10:39,014
मुझे बस समझ नहीं आता कि
मदर्स डे इतना महत्वपूर्ण क्यों है।

125
00:10:39,097 --> 00:10:41,391
मदर्स डे… बकवास है!

126
00:10:51,318 --> 00:10:54,988
अच्छा हुआ कि हमने इस पर बात की, सर।

127
00:11:10,629 --> 00:11:12,548
तुम्हें बस घर लौटना चाहिए, मार्सी।

128
00:11:12,631 --> 00:11:15,634
पक्का तुम्हें भी कल की तैयारी करनी होगी।

129
00:11:15,717 --> 00:11:19,096
मैंने तैयारी कर ली है, सर। मैंने कपकेक बनाए।

130
00:11:19,179 --> 00:11:21,265
मैं आपके साथ ही रुकना चाहूँगी।

131
00:11:23,475 --> 00:11:25,435
हर साल यही होता है।

132
00:11:25,519 --> 00:11:29,523
मेरा दिन अच्छा बीत रहा होता है,
और फिर कोई मदर्स डे का ज़िक्र कर देता है।

133
00:11:29,606 --> 00:11:33,986
और अचानक मुझे याद आ जाता है
कि मैं एकलौती हूँ जिसकी माँ नहीं है।

134
00:11:34,653 --> 00:11:36,780
ज़रूर यह दुखद होगा, सर।

135
00:11:36,864 --> 00:11:38,490
सच में दुखद है, मार्सी।

136
00:11:46,957 --> 00:11:48,917
पिछले साल, मैंने बीमार होने का नाटक किया था

137
00:11:49,001 --> 00:11:51,253
ताकि मुझे उस हफ़्ते स्कूल न जाना पड़े।

138
00:11:51,336 --> 00:11:54,673
मुझे याद है। आपको उल्टियाँ हुई थीं।

139
00:11:57,885 --> 00:12:00,888
अगर आप चाहें, तो मदर्स डे पर मेरे घर आ सकती हैं।

140
00:12:00,971 --> 00:12:02,639
मुझे मेरी माँ साझा करने में आपत्ति नहीं है।

141
00:12:03,307 --> 00:12:06,727
तुम्हारी माँ अच्छी हैं, पर यह एक ही बात नहीं है।

142
00:12:07,227 --> 00:12:09,313
क्या मैं कोई मदद कर सकती हूँ?

143
00:12:11,106 --> 00:12:12,357
पता नहीं, मार्सी।

144
00:12:12,441 --> 00:12:16,028
क्या तुम मदर्स डे को हमेशा के लिए मिटा सकती हो?

145
00:12:16,820 --> 00:12:18,739
नहीं, सर।

146
00:12:19,448 --> 00:12:21,033
मुझे पता है।

147
00:12:25,162 --> 00:12:27,122
चलो जाकर चक का फुटबॉल लौटा दें।

148
00:12:29,416 --> 00:12:32,753
"मेरी माँ के लिए।" नहीं।

149
00:12:33,295 --> 00:12:36,924
"प्यारी माँ।" नहीं।

150
00:12:38,383 --> 00:12:40,093
"ओ मेरी माँ।"

151
00:12:43,305 --> 00:12:44,473
"ए, माँ।"

152
00:12:46,350 --> 00:12:48,227
पत्र लेखन एक लुप्त कला है।

153
00:12:49,853 --> 00:12:50,854
"माँ।"

154
00:12:51,355 --> 00:12:53,065
हटो, लाइनस।

155
00:12:53,148 --> 00:12:56,443
मुझे मदर्स डे का तोहफ़ा बनाने के लिए
टेबल की ज़रूरत है।

156
00:13:02,074 --> 00:13:05,410
मैं वाटरकलर से माँ की तस्वीर बनाऊँगी।

157
00:13:05,494 --> 00:13:07,996
वह इस पर एक नज़र डालेंगी और कहेंगी,

158
00:13:08,080 --> 00:13:10,707
"यह तस्वीर फ्रिज पर लगानी चाहिए।"

159
00:13:10,791 --> 00:13:12,501
यह बढ़िया विचार सुनाई पड़ता है।

160
00:13:12,584 --> 00:13:15,254
मेरा मानना है कि
सबसे बेहतरीन तोहफ़े दिल से बनाए जाते हैं।

161
00:13:15,337 --> 00:13:18,131
भाड़ में गया, दिल। यह कला है।

162
00:13:18,632 --> 00:13:24,179
एक महान कलाकार होने का अर्थ है अनुशासन, एकाग्रता

163
00:13:24,263 --> 00:13:27,349
और अपनी उत्कृष्ट कृति बनाने में कभी जल्दबाज़ी न करना।

164
00:13:27,432 --> 00:13:28,684
हो गया!

165
00:13:31,103 --> 00:13:33,021
क्या तुमने हाल ही में माँ को देखा है?

166
00:13:36,191 --> 00:13:40,612
शायद मैं कुछ और बनाऊँगी। कुछ प्रेरित।

167
00:13:41,238 --> 00:13:45,117
ईमानदारी और ज़्यादा ईमानदारी में बेहद बारीक़ अंतर है।

168
00:13:47,870 --> 00:13:49,872
आप दरवाज़े की घंटी नहीं बजाएँगी?

169
00:13:49,955 --> 00:13:51,707
मैं किसी से मिलना नहीं चाहती।

170
00:13:53,667 --> 00:13:55,669
आपको मेरा रुमाल चाहिए?

171
00:13:56,670 --> 00:13:59,214
मैं रो नहीं रही हूँ, सोच रही हूँ।

172
00:13:59,298 --> 00:14:02,426
कभी-कभी आपके भाव एक जैसे दिखते हैं।

173
00:14:02,509 --> 00:14:04,678
ख़ैर, अगर चाहिए तो माँग लेना।

174
00:14:08,932 --> 00:14:11,101
पता नहीं मैं इतनी उदास क्यों हो जाती हूँ।

175
00:14:11,685 --> 00:14:13,854
शायद इसलिए क्योंकि आपको आपकी माँ की याद आती है?

176
00:14:13,937 --> 00:14:16,940
मैंने कभी माँ को देखा ही नहीं।
मुझे उनकी याद कैसे आ सकती है?

177
00:14:17,608 --> 00:14:19,943
शायद आपको उसकी याद आती है जो माँएँ करती हैं,

178
00:14:20,027 --> 00:14:22,070
जैसे कि आपके पसंदीदा कुकी बनाना

179
00:14:22,154 --> 00:14:24,656
और ऊँगली कटने पर उस पर बैंडेज लगाना

180
00:14:24,740 --> 00:14:26,200
और आपका पसंदीदा गाना गाना?

181
00:14:26,283 --> 00:14:27,618
मुझे उन चीज़ों की याद नहीं आती है।

182
00:14:27,701 --> 00:14:31,747
वह चीज़ें मेरे डैड मेरे लिए करते हैं।
वह सबसे बेहतरीन हैं।

183
00:14:32,748 --> 00:14:34,499
आपके डैड बहुत अच्छे हैं।

184
00:14:35,375 --> 00:14:37,461
आप ठीक हैं, सर?

185
00:14:38,003 --> 00:14:41,256
मार्सी, माँएँ कई तरह की होती हैं, है न?

186
00:14:41,798 --> 00:14:44,593
बेशक़। फ़ॉस्टर बच्चों की माँएँ शानदार होती हैं।

187
00:14:44,676 --> 00:14:48,180
गोद लिए हुए बच्चों की भी।
कुछ बच्चों की तो दो माँएँ भी होती हैं।

188
00:14:48,263 --> 00:14:53,560
हाँ। और मेरे जैसे बच्चे जिनकी माँ नहीं है,
उनके पास माँ की जगह लेने वाला कोई हो सकता है।

189
00:14:54,144 --> 00:14:57,898
और उन सभी माँओं को सराहे जाने का हक़ है, है न?

190
00:14:57,981 --> 00:14:59,233
ज़रूर।

191
00:14:59,733 --> 00:15:01,610
तो फिर, मैं वही करूँगी।

192
00:15:01,693 --> 00:15:04,738
मदर्स डे पर, मैं अपने डैड के लिए जश्न मनाऊँगी।

193
00:15:04,821 --> 00:15:06,198
यह इतना सरल है।

194
00:15:06,281 --> 00:15:09,826
मुझे बस उनके लिए मदर्स डे का तोहफ़ा लेना है।

195
00:15:11,787 --> 00:15:12,996
कोई कार्ड?

196
00:15:13,080 --> 00:15:15,707
हाँ, सही कहा! कार्ड!

197
00:15:15,791 --> 00:15:20,128
मैं उनके लिए कार्ड लूँगी। और बैंग!
मैं उदास नहीं रहूँगी। समस्या सुलझ गई।

198
00:15:20,212 --> 00:15:22,589
मार्सी, तुम जीनियस हो!

199
00:15:23,090 --> 00:15:24,091
सच में?

200
00:15:30,138 --> 00:15:33,016
विश्वास नहीं होता कि मदर्स डे कल ही है।

201
00:15:33,100 --> 00:15:35,644
पिछले साल का मदर्स डे अभी हाल ही में नहीं था?

202
00:15:35,727 --> 00:15:37,354
यह हर साल आता है।

203
00:15:37,437 --> 00:15:40,983
पर ध्यान केंद्रित करो, सैली।
हमें एक ख़ास तोहफ़ा सोचना है।

204
00:15:56,957 --> 00:15:59,084
सैली, शायद मुझे कुछ सूझा है।

205
00:15:59,168 --> 00:16:01,587
माँ का पसंदीदा खाना क्या है?

206
00:16:01,670 --> 00:16:03,505
वही जो उन्हें बनाना न पड़े।

207
00:16:03,589 --> 00:16:04,631
सही कहा।

208
00:16:04,715 --> 00:16:08,468
कल हम उनके लिए ब्रेकफ़ास्ट इन बेड बनाएँगे।

209
00:16:08,552 --> 00:16:10,596
इससे उनकी चादर ख़राब नहीं हो जाएगी?

210
00:16:10,679 --> 00:16:15,184
मुझे नहीं लगता
तुम ब्रेकफ़ास्ट इन बेड का मतलब समझ रही हो।

211
00:16:15,267 --> 00:16:18,395
यह ट्रे पर परोसा जाता है, और यह बेहद उत्कृष्ट होता है।

212
00:16:18,478 --> 00:16:20,105
मुझे तो लगता है गंदगी फैलेगी।

213
00:16:20,189 --> 00:16:22,524
मेरा विश्वास करो, उन्हें यह बेहद पसंद आएगा।

214
00:16:22,608 --> 00:16:24,693
पर हमें पहले अभ्यास करना चाहिए।

215
00:16:24,776 --> 00:16:27,446
चाइना कैबिनेट से सुंदर प्लेटें ले आओ।

216
00:16:27,529 --> 00:16:29,239
ठीक है, बड़े भैया।

217
00:16:39,666 --> 00:16:41,418
आटा

218
00:17:05,776 --> 00:17:07,194
क्य…

219
00:17:14,159 --> 00:17:17,496
तुमने तो कहा था
ब्रेकफ़ास्ट इन बेड से गंदगी नहीं फैलेगी।

220
00:17:19,665 --> 00:17:21,165
हे भगवान!

221
00:20:15,632 --> 00:20:17,885
हम पहुँच गए हैं। ठीक है।

222
00:20:17,968 --> 00:20:20,220
हमें मदर्स डे कार्ड ढूँढना है जिस पर लिखा हो,

223
00:20:20,304 --> 00:20:23,015
"धन्यवाद, डैड, इतनी अच्छी माँ बनने के लिए।"

224
00:20:23,098 --> 00:20:25,601
यह तार्किक… लगता है।

225
00:20:26,560 --> 00:20:30,355
"प्यारी माँ, आपकी मुस्कान मेरा दिन बना देती है।" नहीं।

226
00:20:30,439 --> 00:20:32,941
"प्यारी माँ, आपके लिए मेरा प्यार"…

227
00:20:33,984 --> 00:20:37,404
"चीनी से भी मीठी माँ के लिए।" यह भी नहीं।

228
00:20:37,487 --> 00:20:39,698
वे मदर्स डे कार्ड कहाँ हैं जो उन्हें पसंद आएँगे?

229
00:20:39,781 --> 00:20:43,452
जिनमें ट्रक या स्पोर्ट्स या थोड़ा फ़लालैन हो?

230
00:20:43,535 --> 00:20:45,996
यह सब फूलों से भरे और भावुक हैं।

231
00:20:46,079 --> 00:20:48,624
"माँ, ओ माँ!" अरे, नहीं।

232
00:20:48,707 --> 00:20:50,375
नहीं। कभी नहीं। नहीं।

233
00:20:55,714 --> 00:20:58,926
विश्वास नहीं होता है। यहाँ मेरे डैड के लिए कुछ नहीं है।

234
00:20:59,009 --> 00:21:00,594
क्या तुमने कोई कार्ड देखा है जिस पर लिखा हो,

235
00:21:00,677 --> 00:21:03,764
"दुनिया की सबसे बेहतरीन दादी को हैप्पी मदर्स डे"?

236
00:21:03,847 --> 00:21:07,226
मुझे एक छोटा और प्यारा कार्ड चाहिए,
बिल्कुल उनकी तरह।

237
00:21:08,018 --> 00:21:09,228
ऐसा कार्ड नहीं मिलेगा।

238
00:21:11,688 --> 00:21:14,525
"मेरी दादी जैसी कोई नहीं है।

239
00:21:14,608 --> 00:21:17,861
दुनिया की सबसे बेहतरीन दादी को हैप्पी मदर्स डे।"

240
00:21:17,945 --> 00:21:19,696
यह उत्तम है।

241
00:21:19,780 --> 00:21:22,407
धन्यवाद। मार्सी।

242
00:21:24,493 --> 00:21:25,827
माफ़ करना।

243
00:21:25,911 --> 00:21:29,665
क्या मुझे दिखा सकते हो
मुझे अपने डैड के लिए मदर्स डे कार्ड कहाँ मिलेगा?

244
00:21:32,167 --> 00:21:34,753
शायद तुम्हें अपने कार्ड का संग्रह बढ़ाना चाहिए।

245
00:21:34,837 --> 00:21:38,632
सबके परिवार एक जैसे नहीं होते हैं। शीश।

246
00:21:39,341 --> 00:21:40,384
मार्सी।

247
00:21:41,885 --> 00:21:43,053
माफ़ करना।

248
00:21:44,429 --> 00:21:45,430
चलो।

249
00:21:46,306 --> 00:21:47,474
मैं हार नहीं मानूँगी।

250
00:21:48,016 --> 00:21:49,017
चलो चलें।

251
00:21:50,185 --> 00:21:51,895
आइस स्केट्स कैसे रहेंगे?

252
00:21:51,979 --> 00:21:53,105
उनके टखने कमज़ोर हैं।

253
00:21:53,188 --> 00:21:55,649
-फूल कैसे रहेंगे?
-उन्हें एलर्जी है।

254
00:21:55,732 --> 00:21:56,650
प्यार

255
00:21:56,733 --> 00:21:59,611
-गहने?
-बढ़िया है, पर ज़्यादा महंगे हैं।

256
00:21:59,695 --> 00:22:00,696
केक कैसा रहेगा?

257
00:22:00,779 --> 00:22:03,031
उन्हें नमकीन चीज़ें पसंद हैं।

258
00:22:03,115 --> 00:22:04,408
पार्लर में एक दिन?

259
00:22:04,491 --> 00:22:05,951
उन्हें खीरों से नफ़रत है।

260
00:22:10,205 --> 00:22:11,582
उनके लिए गाना लिखोगी?

261
00:22:11,665 --> 00:22:15,586
मैं हार मानती हूँ। यह असंभव है।

262
00:24:49,448 --> 00:24:52,826
तुम्हें नहीं लगता कि रसोई साफ़ करना भी
एक तरह से तोहफ़ा होता है?

263
00:24:52,910 --> 00:24:55,787
समय बीतता जा रहा है। चलो ढूँढते रहें।

264
00:24:58,582 --> 00:25:00,375
आइस क्रीम केक कैसा रहेगा?

265
00:25:02,252 --> 00:25:04,713
दरअसल, यह बुरा विचार नहीं है।

266
00:25:10,886 --> 00:25:12,721
कृपया, एक आइस क्रीम केक देना।

267
00:25:14,681 --> 00:25:16,141
-स्ट्रॉबेरी।
-स्ट्रॉबेरी।

268
00:25:16,934 --> 00:25:18,185
यह…

269
00:25:18,268 --> 00:25:19,978
-बड़ा वाला।
-कृपया, बड़ा वाला देना।

270
00:25:24,107 --> 00:25:28,070
सैली, मेरे पास पैसे कम हैं। तुम्हारे पास पैसे हैं?

271
00:25:30,155 --> 00:25:31,990
एक के बाद एक गड़बड़ी।

272
00:25:36,787 --> 00:25:39,998
मदर्स डे बस एक वाणिज्यिक घोटाला है।

273
00:25:41,542 --> 00:25:42,543
धन्यवाद, सर।

274
00:25:43,085 --> 00:25:46,797
क्या मैं यह मानूँ कि तुम यह वाणिज्यिक घोटाला नहीं खाओगी?

275
00:25:46,880 --> 00:25:48,465
बेशक़ खाऊँगी।

276
00:25:48,549 --> 00:25:52,511
जब आइस क्रीम का मामला हो,
तो मैं अपने सिद्धांतों के साथ समझौता कर सकती हूँ।

277
00:26:01,854 --> 00:26:05,732
शायद तुम सोच रहे होगे मुझे यह सुंदर ताज कहाँ से मिला।

278
00:26:05,816 --> 00:26:07,276
मेरे दिमाग़ में यह आया ज़रूर था।

279
00:26:07,359 --> 00:26:09,319
मैंने यह अपनी माँ को कल देने के लिए बनाया है,

280
00:26:09,403 --> 00:26:12,197
ताकि वह महसूस कर सकें कि
एक दिन के लिए रानी बनना कैसा होता है।

281
00:26:12,281 --> 00:26:15,075
मैं इसका परीक्षण कर रही हूँ,
और मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।

282
00:26:16,159 --> 00:26:18,287
मुझे कभी अपने डैड के लिए कुछ नहीं मिलेगा…

283
00:26:20,914 --> 00:26:24,877
मदर्स डे, मदर्स डे…
जहाँ भी जाती हूँ, बस वही सुनाई देता है।

284
00:26:24,960 --> 00:26:29,965
अगर एक और बार "मदर्स डे" सुनाई दिया,
तो मैं… तो मैं चिल्ला दूँगी।

285
00:26:30,048 --> 00:26:32,301
हमने मदर्स डे के लिए
हमारी माँ के लिए आइस क्रीम केक खरीदा है।

286
00:26:32,384 --> 00:26:36,471
मैं मदर्स डे के लिए उनके लिए
वैनिला या चॉकलेट केक लेना चाहता था।

287
00:26:37,639 --> 00:26:39,766
पर सैली ने स्ट्रॉबेरी का सुझाव दिया।

288
00:26:39,850 --> 00:26:42,686
और यह मदर्स डे के लिए उत्तम फ़्लेवर लगा।

289
00:26:42,769 --> 00:26:47,107
मदर्स डे। मदर्स डे।

290
00:27:05,959 --> 00:27:08,504
यह बर्बाद हो गया! देखो तुमने क्या किया!

291
00:27:10,547 --> 00:27:12,883
माफ़ करना, लूसील।

292
00:27:12,966 --> 00:27:15,427
चक। यह बस…

293
00:27:17,262 --> 00:27:18,430
समझाने का समय नहीं है।

294
00:27:19,598 --> 00:27:21,016
सर, वापस लौटिए।

295
00:27:21,517 --> 00:27:24,728
ज़ाहिर तौर पर मदर्स डे उसका पसंदीदा उत्सव नहीं है।

296
00:27:30,234 --> 00:27:32,861
-सर? आप कहाँ जा रही हैं?
-घर।

297
00:27:36,490 --> 00:27:40,702
मैं बस अपने डैड के लिए मदर्स डे का तोहफ़ा
लेना चाहती थी। मैं वह नहीं कर पाई।

298
00:27:40,786 --> 00:27:42,412
-शायद हम…
-नहीं, मार्सी।

299
00:27:42,496 --> 00:27:44,915
तुम जो भी कहना चाहती हो, मैं वह नहीं सुनना चाहती।

300
00:27:44,998 --> 00:27:47,960
जब भी तुम मदद करने की कोशिश करती हो,
मुझे अंत में ज़्यादा बुरा महसूस होता है।

301
00:27:48,043 --> 00:27:51,547
माफ़ करना, सर। मेरा वह इरादा नहीं था।

302
00:27:51,630 --> 00:27:55,592
मदर्स डे हमेशा से मेरे लिए एक बुरा अनुभव रहा है,
और यह कभी नहीं बदलेगा।

303
00:27:55,676 --> 00:27:58,136
इसलिए कृपया, मुझे अकेला छोड़ दो।

304
00:30:15,899 --> 00:30:18,735
पक्का चींटियों को
मदर्स डे मनाने की ज़रूरत नहीं पड़ती है।

305
00:30:20,988 --> 00:30:22,823
भाग्यशाली चींटियाँ।

306
00:30:23,365 --> 00:30:25,284
शायद, चींटियाँ भाग्यशाली होती हैं।

307
00:30:25,784 --> 00:30:28,287
वे हमेशा जानती हैं कि उन्हें कहाँ स्वीकारा जाएगा।

308
00:30:30,122 --> 00:30:33,417
हर समय, मेरे डैड मुझसे पूछते हैं,

309
00:30:33,500 --> 00:30:36,336
"पेपरमिंट पैटी, तुम्हें पता है तुम क्या हो?"

310
00:30:36,420 --> 00:30:38,088
और मैं हमेशा "नहीं" कहती हूँ।

311
00:30:38,172 --> 00:30:44,428
फिर वह मुझसे कहते हैं, "तुम एक दुर्लभ रत्न हो।"
और फिर हम हँसने लगते हैं।

312
00:30:44,511 --> 00:30:47,931
पर कभी-कभी मैं सोचती हूँ
काश मैं इतनी दुर्लभ नहीं होती।

313
00:30:48,432 --> 00:30:49,933
शायद मैं समझती हूँ।

314
00:30:50,475 --> 00:30:54,605
आज सभी इतने उत्साहित थे। बेहद उत्साहित थे।

315
00:30:54,688 --> 00:30:58,025
वे अपनी माँ के लिए जश्न मनाने को लेकर ख़ुश थे।

316
00:30:58,108 --> 00:31:03,488
और मुझे पता था, कि चाहे मैं जो भी करूँ,
मैं कभी वह एहसास महसूस नहीं कर सकूँगी।

317
00:31:03,572 --> 00:31:05,073
और मुझे गुस्सा आ रहा था।

318
00:31:05,657 --> 00:31:09,661
आपने कभी सोचा कि
शायद यह आपका गुस्सा नहीं, बल्कि उदासी है?

319
00:31:21,006 --> 00:31:22,633
रोने से मन हल्का होता है, सर।

320
00:31:25,969 --> 00:31:27,763
आँसू की एक बूँद को रोना नहीं कहते हैं।

321
00:31:33,810 --> 00:31:36,480
शायद आप अपने डैड के लिए कुछ और ले सकती हैं।

322
00:31:37,064 --> 00:31:38,607
दोबारा शुरू मत हो जाओ।

323
00:31:38,690 --> 00:31:41,777
मैं सोच रही थी, सर, हमने आम चीज़ें आज़माकर देख लीं।

324
00:31:41,860 --> 00:31:42,861
पर आप दुर्लभ हैं।

325
00:31:42,945 --> 00:31:46,657
क्या कुछ ऐसा है जो केवल आप ही उन्हें दे सकती हैं?

326
00:31:46,740 --> 00:31:48,325
पता नहीं।

327
00:31:48,408 --> 00:31:52,120
आप दोनों को कौन सी चीज़ें साथ करना पसंद हैं?

328
00:31:53,705 --> 00:31:54,957
सब कुछ।

329
00:31:55,040 --> 00:31:59,211
हम बेसबॉल खेलते हैं।
उन्होंने मुझे फुटबॉल के बारे में सारी चीज़ें सिखाईं।

330
00:31:59,294 --> 00:32:04,466
हमें एक-दूसरे को बचकाने चुटकुले सुनाना पसंद है।
वे जितने ज़्यादा बचकाने होते हैं, हम उतना ही हँसते हैं।

331
00:32:04,967 --> 00:32:08,720
उन्हें मुझे हँसते देखना बेहद पसंद है।
वह कहते हैं कि इससे उन्हें मेरी माँ की याद आती है।

332
00:32:11,807 --> 00:32:13,851
मुझे पता है मदर्स डे कैसे मनाना है।

333
00:32:13,934 --> 00:32:16,603
कल मैं पूरा दिन अपने डैड के साथ बिताऊँगी।

334
00:32:16,687 --> 00:32:20,649
हम खेलेंगे और एक-दूसरे से बातें करेंगे और मैं उन्हें हँसाऊँगी।

335
00:32:20,732 --> 00:32:22,192
और वह मुझे हँसाएँगे।

336
00:32:22,276 --> 00:32:25,404
और साथ मिलकर, हम बेहद हँसेंगे।

337
00:32:25,487 --> 00:32:29,408
यह एक डैड के लिए अब तक का
सबसे अच्छा मदर्स डे तोहफ़ा सुनाई पड़ता है।

338
00:32:29,491 --> 00:32:32,286
हाँ! सही कहा! मुझे जाना होगा!

339
00:32:33,954 --> 00:32:39,251
मार्सी, अगर मैंने कुछ कहा हो जिससे
तुम्हारी भावनाओं को ठेस पहुँची, तो मुझे माफ़ कर देना।

340
00:32:39,334 --> 00:32:42,004
-तुम एक सच्ची दोस्त हो।
-आप भी, सर।

341
00:32:45,090 --> 00:32:47,801
और तुम्हारी माँ को मेरी तरफ़ से
मदर्स डे की शुभकामनाएँ देना!

342
00:32:49,178 --> 00:32:50,387
ज़रूर, सर।

343
00:32:55,100 --> 00:32:57,269
माँ के लिए

344
00:32:58,520 --> 00:33:01,732
यह सुंदर है।
पर इतना सुंदर है कि फ्रिज पर लगाया जा सके?

345
00:33:11,241 --> 00:33:13,744
बेशक़ फ्रिज पर लगाने लायक सुंदर है।

346
00:33:13,827 --> 00:33:15,871
शुक्र है।

347
00:33:15,954 --> 00:33:18,624
मुझे ख़ुद पर शक़ होने लगा था।

348
00:33:18,707 --> 00:33:22,252
-पर इसमें अब भी कुछ कमी है।
-क्या? पर तुमने अभी-अभी कहा…

349
00:33:22,336 --> 00:33:25,047
सभी कार्ड के अंदर एक संदेश होना चाहिए। यह नियम है।

350
00:33:26,590 --> 00:33:29,551
ठीक है, समझदार इंसान। तुम्हारी चिट्ठी में क्या लिखा है?

351
00:33:30,344 --> 00:33:31,345
देखो।

352
00:33:37,309 --> 00:33:42,940
लाइनस। यह… यह वही है जो काश मैं कह पाती।

353
00:33:43,774 --> 00:33:47,611
वैसे, मेरी चिट्ठी को लिफ़ाफ़ा चाहिए।

354
00:33:47,694 --> 00:33:50,197
अगर तुम चाहो, तो हम वह तुम्हारे कार्ड में डालकर

355
00:33:50,280 --> 00:33:52,282
एक साथ माँ को दे सकते हैं।

356
00:33:52,366 --> 00:33:53,867
तुम ऐसा करोगे?

357
00:33:55,369 --> 00:33:58,288
बस यहाँ थोड़ा सा बदलाव करना होगा।

358
00:34:04,711 --> 00:34:07,381
"प्यारी माँ, आप जो नोट मेरे स्कूल लंच में डालती हैं,

359
00:34:07,464 --> 00:34:09,675
मैं उसके लिए धन्यवाद कहने के लिए
यह चिट्ठी लिख रहा हूँ।

360
00:34:09,757 --> 00:34:14,721
और, मेरे स्कूल लंच के लिए भी धन्यवाद कहने हेतु,
ख़ासकर बलोनी सैंडविच के लिए,

361
00:34:14,804 --> 00:34:16,639
टूना मछली के लिए नहीं।"

362
00:34:17,599 --> 00:34:21,436
"आप मेरे लिए जो भी करती हैं, उसके लिए
आपको धन्यवाद देने का यह मेरा तरीका है।

363
00:34:22,062 --> 00:34:25,482
जब मैं डरा हुआ होता हूँ,
आप मुझे गले लगाती हैं और प्यार करती हैं।

364
00:34:27,650 --> 00:34:30,654
जब मैं अकेलापन महसूस करता हूँ,
आप मुझे अपना 'सबसे अच्छा दोस्त' बुलाती हैं।

365
00:34:30,737 --> 00:34:31,947
मुझे वह बेहद पसंद है।

366
00:34:34,408 --> 00:34:37,494
आपके पास हमेशा मेरे नए विचार सुनने का समय होता है।"

367
00:34:40,914 --> 00:34:41,956
हग्स

368
00:34:42,040 --> 00:34:45,168
"आप मुझे गले लगाती हैं और चूमती हैं,
मेरे दोस्तों के सामने भी,

369
00:34:45,252 --> 00:34:48,505
जिससे कभी-कभी शर्मिंदगी महसूस होती है,
पर मुझे वह फिर भी पसंद है।

370
00:34:49,547 --> 00:34:53,969
जब मैं ग़लतियाँ करता हूँ,
आप मुझे बार-बार कोशिश करने के लिए प्रेरित करती हैं।

371
00:35:00,434 --> 00:35:02,561
आप सुनिश्चित करती हैं कि मैं हर रात सुरक्षित हूँ।

372
00:35:03,645 --> 00:35:06,648
आप अपने ख़ास तरीके से
मेरे लिए बेहतरीन कोशिशें करती हैं।"

373
00:35:12,029 --> 00:35:13,322
दूर जाइए, डैड।

374
00:35:14,573 --> 00:35:15,908
बढ़िया कैच।

375
00:35:16,658 --> 00:35:18,452
अब वह बॉल नहीं मिलेगी, डैड।

376
00:35:18,535 --> 00:35:21,747
एक और सुनिए। अंडे ने शेफ़ से क्या कहा?

377
00:35:22,331 --> 00:35:23,874
"आप बेहद मज़ाकिया हैं।"

378
00:35:24,458 --> 00:35:26,376
"जब मैं उदास होता हूँ, आप मुझे हँसाती हैं।

379
00:35:26,460 --> 00:35:29,796
और फिर आप भी हँसती हैं,
जिससे मुझे ज़्यादा हँसी आती है।"

380
00:35:31,924 --> 00:35:36,595
"सबसे ज़रूरी, मुझे पता है कि आप वह हैं
जो मुझसे प्यार करती हैं और हमेशा मेरा साथ देंगी।

381
00:35:36,678 --> 00:35:40,516
शायद सभी माँएँ यही करती हैं।
पर आप सबसे अच्छे तरीके से करती हैं। इसलिए"…

382
00:35:40,599 --> 00:35:42,809
अभी तुम्हें मेरे साथ बोलना होगा।

383
00:35:42,893 --> 00:35:48,524
हम आपसे बहुत, बहुत, बहुत प्यार करते हैं।
हैप्पी मदर्स डे।

384
00:35:51,944 --> 00:35:54,947
माँ के लिए

385
00:36:34,194 --> 00:36:36,738
चार्ल्स एम. शल्ज़ की
द पीनट्स कॉमिक स्ट्रिप पर आधारित

386
00:37:54,608 --> 00:37:57,110
रॉब गिब्स की याद में
1964-2020

387
00:37:57,194 --> 00:37:59,196
उप-शीर्षक अनुवादक: मून कलिता

388
00:38:02,282 --> 00:38:04,243
धन्यवाद, स्पार्की। हमेशा हमारे दिलों में रहोगे।



