1
00:00:02,000 --> 00:00:07,000
Downloaded from
YTS.MX

2
00:00:08,000 --> 00:00:13,000
Official YIFY movies site:
YTS.MX

3
00:01:07,943 --> 00:01:09,111
शाबाश!

4
00:01:09,194 --> 00:01:12,698
तुम चैंपियन हो, चार्ली ब्राउन!

5
00:01:16,785 --> 00:01:18,328
हुर्रे! तुम जीत गए, चार्ली ब्राउन।

6
00:01:18,412 --> 00:01:21,290
-हुर्रे!
-बहुत अच्छे, चार्ली ब्राउन।

7
00:01:21,373 --> 00:01:22,791
वाह!

8
00:01:24,293 --> 00:01:25,127
धप

9
00:01:26,587 --> 00:01:28,338
वाह!

10
00:01:28,422 --> 00:01:32,968
चार्ली ब्राउन! चार्ली ब्राउन! चार्ली ब्राउन!

11
00:01:33,051 --> 00:01:34,928
बहुत बढ़िया, चार्ली ब्राउन।

12
00:01:39,558 --> 00:01:40,767
किसने…

13
00:01:58,368 --> 00:02:01,288
मेरे पास सबकी तरह साधारण कुत्ता क्यों नहीं है?

14
00:02:08,336 --> 00:02:11,590
इट्स द स्मॉल थिंग्स, चार्ली ब्राउन

15
00:02:11,673 --> 00:02:12,883
गुड मॉर्निंग, लाइनस।

16
00:02:13,967 --> 00:02:15,427
गुड मॉर्निंग, चार्ली ब्राउन।

17
00:02:26,021 --> 00:02:28,065
मुझे कल रात फिर से वही सपना आया।

18
00:02:30,651 --> 00:02:32,319
कौनसा वाला, चार्ली ब्राउन?

19
00:02:34,780 --> 00:02:37,115
वह जिसमें हमने आख़िरकार
पेपरमिंट पैटी की टीम को हरा दिया था।

20
00:02:40,369 --> 00:02:44,498
लगता है यह इस चीज़ का संकेत है
कि इस साल झण्डी हम जीतेंगे।

21
00:02:45,165 --> 00:02:46,875
तुमने वह पिछले साल के बारे में कहा था

22
00:02:47,751 --> 00:02:49,086
और उससे पिछले साल के बारे में

23
00:02:50,379 --> 00:02:52,089
और उससे पिछले साल के बारे में।

24
00:02:53,006 --> 00:02:55,217
हाँ, लेकिन यह साल अलग है।

25
00:02:55,717 --> 00:02:57,636
हम बहुत मेहनत से प्रशिक्षण कर रहे हैं।

26
00:02:57,719 --> 00:02:59,638
हमारी बैटिंग बेहतर हो गई है।

27
00:02:59,721 --> 00:03:01,849
हम बेहतर फेंक पा रहे हैं।

28
00:03:01,932 --> 00:03:04,142
मुझे भरोसा है कि हम जीतेंगे।

29
00:03:05,769 --> 00:03:07,729
मुझे नहीं पता, चार्ली ब्राउन।

30
00:03:07,813 --> 00:03:10,691
पेपरमिंट पैटी और उसकी टीम ने,
उसके यहाँ आने के बाद से

31
00:03:10,774 --> 00:03:12,568
हर साल मौहल्ले की झण्डी जीती है।

32
00:03:18,282 --> 00:03:19,491
वह सच है।

33
00:03:19,575 --> 00:03:24,121
कल, मुझे भरोसा है कि
आख़िरकार हम इस पोल पर नई झण्डी फहरा पाएँगे।

34
00:03:32,629 --> 00:03:36,842
भारी बाधाओं का सामना करने में
तुम्हारे आत्मविश्वास की प्रशंसा करता हूँ, चार्ली ब्राउन।

35
00:03:44,600 --> 00:03:45,601
बढ़िया फेंका।

36
00:03:46,185 --> 00:03:47,686
अपने घुटने ऊपर रखो, शर्मी।

37
00:03:47,769 --> 00:03:49,188
बहुत अच्छा कर रहे हो।

38
00:03:49,271 --> 00:03:51,356
-दो, तीन, चार।
-बढ़िया जोश है, पिगपेन।

39
00:03:51,440 --> 00:03:52,774
हा-या!

40
00:03:53,317 --> 00:03:56,361
-बढ़िया बल्ला घुमाया है, लूसी।
-शुक्रिया, चार्ली ब्राउन।

41
00:03:58,488 --> 00:03:59,615
ठीक है, टीम।

42
00:03:59,698 --> 00:04:02,451
कल के महत्वपूर्ण गेम से पहले यह हमारा आख़िरी अभ्यास है।

43
00:04:02,534 --> 00:04:04,912
वह गेम हम ही जीतेंगे।

44
00:04:04,995 --> 00:04:06,455
रुको।

45
00:04:06,538 --> 00:04:07,915
क्या किसी ने स्नूपी को देखा है?

46
00:04:25,724 --> 00:04:28,310
मेरा कुत्ता। इतना होनहार।

47
00:04:36,485 --> 00:04:38,695
ठीक है। शुरू करते हैं।

48
00:04:39,905 --> 00:04:41,073
मैं पकड़ लूँगा।

49
00:04:54,753 --> 00:04:55,963
ज़मीन पर है!

50
00:04:59,216 --> 00:05:00,342
बॉल चोर।

51
00:05:01,134 --> 00:05:02,344
बढ़िया खेल रहे हो, दोस्तों।

52
00:05:03,095 --> 00:05:05,305
रास्ते से हटो। इसे मैं पकड़ूँगी।

53
00:05:17,818 --> 00:05:19,653
मेरे प्राकृतिक घुँघराले बाल!

54
00:05:21,446 --> 00:05:22,781
हे भगवान।

55
00:05:23,448 --> 00:05:24,992
हैलो, बड़े भाई।

56
00:05:25,075 --> 00:05:27,619
तुम्हारी सबसे अच्छी खिलाड़ी आ गई है।

57
00:05:29,955 --> 00:05:31,164
मेरी सबसे अच्छी खिलाड़ी?

58
00:05:31,248 --> 00:05:32,165
बिल्कुल सही।

59
00:05:32,249 --> 00:05:35,711
तुमने मुझसे वादा किया था कि जब मैं पाँच साल की
हो जाऊँगी तो तुम्हारी टीम में आ सकती हूँ।

60
00:05:35,794 --> 00:05:37,087
याद आया?

61
00:05:38,172 --> 00:05:40,007
उस बात को एक साल हो भी गया?

62
00:05:45,971 --> 00:05:47,097
ठीक है, सैली।

63
00:05:47,181 --> 00:05:48,640
वादा तो वादा होता है।

64
00:05:48,724 --> 00:05:49,975
चलो तुम्हें तैयार कर देते हैं।

65
00:05:59,359 --> 00:06:01,153
शुक्रिया, बड़े भाई।

66
00:06:01,236 --> 00:06:03,989
या मुझे कहना चाहिए, "मैनेजर"?

67
00:06:06,158 --> 00:06:08,535
ठीक है। दिखा दो तुम में कितना दम है।

68
00:06:10,621 --> 00:06:14,583
इस पल का मैंने पूरी ज़िंदगी इंतज़ार किया है।

69
00:06:19,505 --> 00:06:21,048
कोई बात नहीं, सैली।

70
00:06:21,131 --> 00:06:22,299
तुम्हें शायद यक़ीन नहीं होगा,

71
00:06:22,382 --> 00:06:25,052
लेकिन मैं हमेशा से ऐसा महान पिचर नहीं था।

72
00:06:28,514 --> 00:06:31,433
मेरा हुनर देखने के लिए तैयार हो जाओ।

73
00:06:38,690 --> 00:06:39,525
धम!

74
00:06:59,753 --> 00:07:00,587
छपाक!

75
00:07:03,423 --> 00:07:05,259
मैं पकड़ लूँगी। मैं पकड़ लूँगी।

76
00:07:08,595 --> 00:07:10,472
मैंने नहीं पकड़ी।

77
00:07:12,099 --> 00:07:14,643
शायद मैं इसके लिए तैयार नहीं हूँ।

78
00:07:17,145 --> 00:07:18,772
सुनो, सैली, मुझे यक़ीन है कि…

79
00:07:20,315 --> 00:07:22,442
अरे, नहीं। पेपरमिंट पैटी आ गई है।

80
00:07:53,056 --> 00:07:54,808
धप!

81
00:08:03,901 --> 00:08:06,236
सुनो, दोस्तों। मेरे लिए रुक जाओ।

82
00:08:14,494 --> 00:08:16,788
हैलो, चक, मेरे दोस्त।

83
00:08:16,872 --> 00:08:20,250
मैंने सोचा कि ख़ुद ही चलकर देख लूँ अगर तुम

84
00:08:20,334 --> 00:08:22,920
मौहल्ले की बेहतर टीम से
फिर हारने के लिए तैयार हो या नहीं।

85
00:08:23,003 --> 00:08:24,922
इस साल नहीं, पेपरमिंट पैटी।

86
00:08:25,005 --> 00:08:28,050
मेरी टीम बहुत अच्छे फ़ॉर्म में है
और खेलने के लिए तैयार है।

87
00:08:28,133 --> 00:08:30,719
तुमने इनसे बेहतर खिलाड़ी कहीं देखे हैं?

88
00:08:35,599 --> 00:08:37,726
जैसा तुम कहो, चक।

89
00:08:38,309 --> 00:08:42,188
सुनो, कोच, क्या हमें सच में यहाँ खेलना पड़ेगा?

90
00:08:42,272 --> 00:08:45,776
यह खेल के मैदान से ज़्यादा कचरे का मैदान लग रहा है।

91
00:08:46,485 --> 00:08:49,905
हाँ और इनके तीसरे बेसमैन से भी ज़्यादा गंदा।

92
00:08:52,616 --> 00:08:54,117
देखो, चक।

93
00:08:54,201 --> 00:08:57,538
मैं कल भली बन सकती हूँ
और तुम्हें थोड़ी बहुत अच्छी इनिंग्स दे सकती हूँ

94
00:08:57,621 --> 00:09:01,041
लेकिन तुम वैसा नहीं चाहोगे, है न?

95
00:09:02,793 --> 00:09:05,671
हमारी चिंता मत करो, पेपरमिंट पैटी।

96
00:09:05,754 --> 00:09:07,047
हम तैयार रहेंगे।

97
00:09:07,130 --> 00:09:09,132
मुझे तुम्हारा जज़्बा पसंद आया, चक।

98
00:09:09,633 --> 00:09:14,513
कल मैं तुम्हें हमेशा की तरह बहुत सारे रन से हराऊँगी।

99
00:09:23,856 --> 00:09:25,983
मैं आख़िरकार पाँच की हो गई,

100
00:09:26,066 --> 00:09:30,696
लेकिन मैं अब भी बेसबॉल खेलने के लिए बहुत छोटी हूँ।

101
00:09:50,757 --> 00:09:52,759
वैसे, हैलो, नन्ही फूल।

102
00:09:55,846 --> 00:09:58,015
तुम यहाँ अकेले क्या कर रही हो?

103
00:10:02,227 --> 00:10:04,730
क्या तुम्हें कभी लगता है कि यह तुम्हारी जगह नहीं है?

104
00:10:09,318 --> 00:10:11,236
हाँ, मुझे भी लगता है।

105
00:10:11,737 --> 00:10:13,697
मुझे लगता है कि हम दोनों में बहुत समानताएँ हैं।

106
00:10:29,880 --> 00:10:31,381
हम जैसे छोटे लोग,

107
00:10:32,216 --> 00:10:33,634
हमें एक दूसरे का साथ देना चाहिए।

108
00:10:35,844 --> 00:10:38,722
चिंता मत करो। मैं तुम्हारा ख़्याल रखूँगी।

109
00:10:38,805 --> 00:10:40,182
मैं वादा करती हूँ।

110
00:11:03,956 --> 00:11:05,999
पेपरमिंट पैटी ने जो कहा, उसे मत सुनो।

111
00:11:06,083 --> 00:11:08,752
वह तुम्हारी मैनेजर नहीं है, मैं हूँ।

112
00:11:08,836 --> 00:11:10,170
मैं जानता हूँ कि हम जीत सकते हैं।

113
00:11:10,254 --> 00:11:13,048
हमें बस एक दूसरे का साथ देना होगा
और एक टीम की तरह खेलना होगा।

114
00:11:13,131 --> 00:11:15,801
तुम हर साल हमसे यह क्यों करवाते हो?

115
00:11:15,884 --> 00:11:19,805
हम चाहे जितनी भी कोशिश कर लें,
नतीजा हमेशा वही रहता है।

116
00:11:20,389 --> 00:11:22,474
पेपरमिंट पैटी जीत जाती है।

117
00:11:22,558 --> 00:11:24,268
और हम हार जाते हैं।

118
00:11:24,351 --> 00:11:26,770
वह बात पक्की है। उसकी बात में दम है।

119
00:11:26,854 --> 00:11:28,605
तुम लोगों को हो क्या गया है?

120
00:11:29,189 --> 00:11:30,649
तुम्हारा आत्मविश्वास कहाँ है?

121
00:11:31,149 --> 00:11:33,652
भरोसा रखो कि यह साल अलग होगा।

122
00:11:33,735 --> 00:11:36,905
हम जानकारी इकट्ठा कर चुके हैं। हमें उनकी ताक़त पता है।

123
00:11:36,989 --> 00:11:38,574
हमें उनकी कमज़ोरियाँ भी पता हैं।

124
00:11:38,657 --> 00:11:40,117
कल शाम तक,

125
00:11:40,200 --> 00:11:43,704
मैं गारंटी देता हूँ कि उस पोल पर दूसरी झण्डी होगी।

126
00:11:43,787 --> 00:11:45,289
लेकिन तब ही, जब तुम लोग भरोसा रखोगे।

127
00:11:46,164 --> 00:11:47,207
क्या तुम मेरे साथ हो?

128
00:11:51,628 --> 00:11:53,755
ये! हुर्रे!

129
00:11:53,839 --> 00:11:55,215
ये! ये!

130
00:11:55,299 --> 00:11:56,508
चलो, टीम।

131
00:11:56,592 --> 00:11:59,261
जाओ, जाओ, जाओ! उस मैदान में पहुँचो।

132
00:11:59,845 --> 00:12:01,221
ये!

133
00:12:02,931 --> 00:12:04,558
यह कोई मज़ाक लगता है।

134
00:12:04,641 --> 00:12:05,893
यह बेहुदा है।

135
00:12:05,976 --> 00:12:07,936
-सच में?
-वह क्या कर रही है?

136
00:12:08,020 --> 00:12:09,479
सैली?

137
00:12:09,563 --> 00:12:10,898
हैलो, बड़े भाई।

138
00:12:11,398 --> 00:12:12,649
प्लीज़, क्या तुम हट सकती हो?

139
00:12:12,733 --> 00:12:14,484
तुम ज़रा सा हमारे रास्ते में हो।

140
00:12:14,568 --> 00:12:16,153
वह पूरी तरह से हमारे रास्ते में है।

141
00:12:16,236 --> 00:12:17,613
-सही कहा, फ्रैंकलिन।
-हाँ।

142
00:12:17,696 --> 00:12:18,989
-अह-हँ।
-सही कहा।

143
00:12:19,072 --> 00:12:20,657
यह एक विडंबना है।

144
00:12:20,741 --> 00:12:24,661
इससे ख़ूबसूरत फूल आज तक कहीं देखा है?

145
00:12:26,079 --> 00:12:28,457
फूल? यह डैंडेलायन है।

146
00:12:28,540 --> 00:12:31,043
डैंडेलायन जंगली पौधे होते हैं, सैली।

147
00:12:31,960 --> 00:12:33,253
इसे ऐसा मत कहो।

148
00:12:33,337 --> 00:12:35,464
तुम उसकी भावनाओं को ठेस पहुँचा दोगी।

149
00:12:35,547 --> 00:12:39,551
यह ख़ूबसूरत नन्ही फूल है और यह तारीफ़ के लायक़ है।

150
00:12:39,635 --> 00:12:41,637
यह पिचर टीले पर है।

151
00:12:41,720 --> 00:12:43,263
यह कुचल दी जाएगी।

152
00:12:43,347 --> 00:12:45,390
मैं ऐसा नहीं होने दूँगी।

153
00:12:45,474 --> 00:12:48,560
यह मेरी दोस्त है
और मैंने इसकी रक्षा करने का वचन दिया है।

154
00:12:48,644 --> 00:12:49,853
क्या?

155
00:12:49,937 --> 00:12:52,523
मुझे लगा था कि तुमने यहाँ अभ्यास करने के लिए कहा था।

156
00:12:52,606 --> 00:12:55,025
हाँ। चलो शुरू करते हैं!

157
00:12:56,485 --> 00:12:57,986
सब लोग शांत हो जाओ।

158
00:12:58,070 --> 00:12:59,196
मैं संभालता हूँ।

159
00:13:00,531 --> 00:13:04,201
सैली, आज मॉम ने तुम्हारी पसंदीदा कुकीज़ बनाई हैं।

160
00:13:04,701 --> 00:13:06,828
अगर तुम जल्दी घर जाओ
तो शायद मॉम तुम्हें खाने को दे दें।

161
00:13:09,498 --> 00:13:12,209
मुझे बेवकूफ़ मत बनाओ।

162
00:13:13,043 --> 00:13:15,629
शायद तुम्हें दूसरा तरीका अपनाना चाहिए।

163
00:13:16,255 --> 00:13:18,549
-जैसे कि?
-सुकराती विधी।

164
00:13:18,632 --> 00:13:23,053
यह आलोचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के लिए
सवाल पूछने और जवाब देने पर आधारित

165
00:13:23,136 --> 00:13:24,972
तर्कपूर्ण संवाद का एक रूप है।

166
00:13:25,639 --> 00:13:26,932
सुकराती क्या?

167
00:13:28,267 --> 00:13:29,601
मिन्नतें करने से भी काम बन जाएगा।

168
00:13:32,771 --> 00:13:33,814
सैली,

169
00:13:34,606 --> 00:13:36,692
प्लीज़ हट जाओ!

170
00:13:36,775 --> 00:13:38,861
हमें कल के गेम के लिए अभ्यास करना है।

171
00:13:39,486 --> 00:13:40,696
मैं नहीं हटूँगी।

172
00:13:42,948 --> 00:13:45,409
यह तो हद हो गई।

173
00:13:45,492 --> 00:13:47,911
अब तो हम पक्का झण्डी नहीं जीतने वाले!

174
00:13:52,291 --> 00:13:54,042
यह छोटा सा झटका है।

175
00:13:54,126 --> 00:13:55,544
कोई बड़ी बात नहीं है।

176
00:13:55,627 --> 00:13:57,212
मैं अपनी छोटी बहन को जानता हूँ।

177
00:13:57,296 --> 00:13:59,506
वह ऊब जाएगी और जल्दी ही घर चली जाएगी।

178
00:13:59,590 --> 00:14:02,509
तब तक, हम उसके चारों तरफ़ अभ्यास कर सकते हैं।

179
00:14:02,593 --> 00:14:04,344
सभी लोगों, अपनी-अपनी जगह ले लो।

180
00:14:13,979 --> 00:14:16,023
"एक स्वर्णिम पल में

181
00:14:16,732 --> 00:14:18,692
मैंने धरती में बीज बोया था।

182
00:14:19,735 --> 00:14:22,112
वहाँ उगा एक फूल,

183
00:14:22,988 --> 00:14:25,115
लोगों ने कहा, जंगली।"

184
00:14:31,663 --> 00:14:32,581
मैं पकड़ूँगा, मैं पकड़ूँगा!

185
00:14:34,958 --> 00:14:35,792
छपाक!

186
00:14:52,601 --> 00:14:54,061
तीसरी स्ट्राइक!

187
00:14:54,144 --> 00:14:55,187
धत् तेरे की!

188
00:15:11,411 --> 00:15:15,082
सैली? मुझे पता है कि हमारा झगड़ा हुआ था, लेकिन देखो।

189
00:15:15,165 --> 00:15:17,000
मैं तुम्हारे लिए मॉम की बनाई कुकीज़ लाया हूँ।

190
00:15:38,397 --> 00:15:39,648
वह लौट आएगी।

191
00:15:39,731 --> 00:15:40,774
ऐसी उम्मीद करता हूँ।

192
00:15:42,860 --> 00:15:45,279
वह टीला इतना भी आरामदायक नहीं हो सकता।

193
00:15:45,779 --> 00:15:48,073
सुबह तक, सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

194
00:16:11,305 --> 00:16:12,431
आज गेम है।

195
00:16:18,604 --> 00:16:20,314
मुझे शुभकामना दो, जो।

196
00:16:22,858 --> 00:16:26,987
चार्ली ब्राउन! चार्ली ब्राउन! चार्ली ब्राउन!

197
00:16:29,489 --> 00:16:33,285
चार्ली ब्राउन! चार्ली ब्राउन! चार्ली ब्राउन!

198
00:16:33,368 --> 00:16:35,662
चार्ली… ब्राउन?

199
00:16:35,746 --> 00:16:37,331
गुड मॉर्निंग, बड़े भाई।

200
00:16:37,414 --> 00:16:40,125
सैली, आख़िर तुम कर क्या रही हो?

201
00:16:40,209 --> 00:16:42,794
तुम पिचर टीले पर हमेशा के लिए बैठी नहीं रह सकती।

202
00:16:42,878 --> 00:16:44,213
हाँ, मैं बैठ सकती हूँ!

203
00:16:44,296 --> 00:16:47,132
मैंने एक वादा किया है और मैं वह वादा तोड़ने नहीं वाली।

204
00:16:47,925 --> 00:16:49,051
तुम्हें समझ नहीं आ रहा?

205
00:16:49,134 --> 00:16:50,969
इस फूल को मेरी ज़रूरत है।

206
00:16:51,053 --> 00:16:53,222
लेकिन आज चैंपियनशिप गेम है।

207
00:16:53,305 --> 00:16:55,807
तुम्हें अंदाज़ा भी है कि क्या दाँव पर लगा है?

208
00:16:55,891 --> 00:16:57,059
मुझे है।

209
00:16:57,142 --> 00:16:59,353
और वह तुम्हारा गेम नहीं है।

210
00:16:59,937 --> 00:17:02,940
यह नन्ही फूल ज़रूरी है।

211
00:17:03,023 --> 00:17:05,442
लेकिन यह फूल नहीं है। यह जंगली पौधा है।

212
00:17:05,526 --> 00:17:07,027
मुझे यक़ीन नहीं हो रहा।

213
00:17:07,109 --> 00:17:08,862
यह अब भी यहीं है!

214
00:17:08,945 --> 00:17:11,698
अब तुम अपनी बहन को नहीं जानते?

215
00:17:11,781 --> 00:17:14,785
चार्ली ब्राउन ने आज तक कभी कुछ सही किया है?

216
00:17:14,867 --> 00:17:17,954
बड़े भाई, क्या तुम कहीं और जाकर बात कर सकते हो?

217
00:17:18,038 --> 00:17:20,749
इस बहस से मेरी फूल घबरा रही है।

218
00:17:21,333 --> 00:17:22,542
ठीक है, सब लोगों।

219
00:17:22,626 --> 00:17:24,336
मुझे सोचने के लिए थोड़ा समय दो।

220
00:17:25,378 --> 00:17:27,130
डॉक्टर आ गई है

221
00:17:27,214 --> 00:17:28,757
मानसिक रोगों के लिए मदद

222
00:17:28,841 --> 00:17:31,510
आज गेम से पहले खोलने के लिए शुक्रिया, लूसी।

223
00:17:32,261 --> 00:17:34,346
मुझे सच में मदद की ज़रूरत है।

224
00:17:34,429 --> 00:17:36,890
तब तो तुम सही जगह पर आए हो, चार्ली ब्राउन।

225
00:17:36,974 --> 00:17:40,060
तुम्हारी समस्याएँ सुलझाने के लिए
मुझसे ज़्यादा योग्य और कोई नहीं है।

226
00:17:40,143 --> 00:17:41,353
मैं तुम्हारी फ़ाइल निकालती हूँ।

227
00:17:47,401 --> 00:17:48,527
बोलो।

228
00:17:51,321 --> 00:17:53,282
दरअसल, यह सैली के बारे में है।

229
00:17:53,365 --> 00:17:55,284
वह अब भी पिचर टीले से हट नहीं रही है

230
00:17:55,367 --> 00:17:57,369
और आज चैंपियनशिप गेम है।

231
00:17:58,120 --> 00:17:59,955
मुझे लगा कि शायद तुम उससे बात कर सकती हो।

232
00:18:02,124 --> 00:18:04,209
मैं आमतौर पर बाहर नहीं जाती हूँ।

233
00:18:05,127 --> 00:18:07,504
इसके लिए तुम्हें अतिरिक्त पाँच सेंट देने होंगे।

234
00:18:10,507 --> 00:18:13,969
क्या तुम तीन सेंट और एक बटरस्कॉच लोगी?

235
00:18:16,471 --> 00:18:17,764
मैं चलूँगी!

236
00:18:26,148 --> 00:18:28,442
मुझे समझ नहीं आता
कि सैली क्या साबित करने की कोशिश कर रही है।

237
00:18:28,525 --> 00:18:31,320
वह बस एक छोटा, मामूली सा जंगली पौधा है।

238
00:18:32,571 --> 00:18:34,281
चिंता मत करो, चार्ली ब्राउन।

239
00:18:34,364 --> 00:18:35,699
मैं संभाल लूँगी।

240
00:18:39,286 --> 00:18:41,038
लूसी को सच में मनाना आता है।

241
00:18:41,121 --> 00:18:42,915
मुझे यक़ीन है कि यह काम कर जाएगा।

242
00:18:45,501 --> 00:18:47,753
हाँ। काम बन रहा है।

243
00:18:47,836 --> 00:18:49,338
सैली खड़ी हो रही है।

244
00:18:49,421 --> 00:18:51,590
अब वह किसी भी पल हट सकती है।

245
00:18:53,884 --> 00:18:54,927
वह बैठ रही है!

246
00:18:55,552 --> 00:18:56,720
बैठो मत!

247
00:18:57,721 --> 00:18:59,097
अब लूसी भी बैठ रही है?

248
00:18:59,890 --> 00:19:01,558
तुम्हें नहीं बैठना है!

249
00:19:01,642 --> 00:19:03,477
तुम्हें हटना है!

250
00:19:04,436 --> 00:19:05,854
मुझे मेरे पैसे वापस करो।

251
00:19:06,355 --> 00:19:08,190
चिंता मत करो, नन्ही फूल।

252
00:19:08,273 --> 00:19:11,026
चार्ली ब्राउन तो बस हैलो कहने आया है।

253
00:19:11,527 --> 00:19:12,653
ऐसा क्या?

254
00:19:12,736 --> 00:19:14,279
हम तुम्हें उससे बचाकर रखेंगे।

255
00:19:14,780 --> 00:19:16,740
हम? हम कौन है?

256
00:19:16,823 --> 00:19:18,450
गेम का क्या?

257
00:19:18,534 --> 00:19:20,035
अब हम नहीं खेल सकते।

258
00:19:20,118 --> 00:19:21,870
तुम देख नहीं रहे, चार्ली ब्राउन?

259
00:19:21,954 --> 00:19:26,875
सैली आज़ाद ख़्यालों की है, जो विपरीत परिस्थितियों
में भी अपने विश्वासों के लिए लड़ती है।

260
00:19:26,959 --> 00:19:31,088
वह मज़बूत है। वह शक्तिशाली है। वह प्रेरणादायक है।

261
00:19:31,588 --> 00:19:34,883
ज़रा सोचो यह मुझे किसकी याद दिलाती है, चार्ली ब्राउन?

262
00:19:34,967 --> 00:19:35,884
यह मुझे याद दिलाती है…

263
00:19:36,385 --> 00:19:37,553
मेरी!

264
00:19:38,679 --> 00:19:40,764
शायद मैंने बड़ी ग़लती कर दी।

265
00:19:41,515 --> 00:19:43,767
न्यूनतम - अधिकतम
आवाज़

266
00:19:44,685 --> 00:19:46,895
सुनो, साथी नागरिकों।

267
00:19:46,979 --> 00:19:52,150
सैली ब्राउन ने
एक बेचारी, निहत्थी फूल को बचाने की ठान ली है।

268
00:19:52,234 --> 00:19:55,070
उसका संदेश सभी को सुनना चाहिए।

269
00:19:55,153 --> 00:19:57,573
उसकी आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।

270
00:19:59,074 --> 00:20:01,577
तुमने सुना कि सैली ब्राउन क्या कर रही है?

271
00:20:01,660 --> 00:20:04,538
मैंने सुना कि वह फूल को बचाने के लिए
सारी रात बाहर बैठी थी।

272
00:20:04,621 --> 00:20:08,083
मुझे नहीं पता था कि वह बग़ावत कर सकती है।
और वह मेरी क्लास में है।

273
00:20:08,166 --> 00:20:10,377
ज़रूर बहुत ख़ास फूल होगी।

274
00:20:10,460 --> 00:20:13,130
-तुम जा रही हो?
-मैं खाने के लिए कुछ ले आऊँगी।

275
00:20:13,213 --> 00:20:15,215
वहाँ मिलते हैं। और ख़बर फैला दो!

276
00:20:15,299 --> 00:20:17,843
उसके पास जो नहीं है, वह हैं आप!

277
00:20:17,926 --> 00:20:20,888
बिल्कुल सही, उसे आपकी मदद चाहिए।

278
00:20:20,971 --> 00:20:24,600
फूल अपनी रक्षा ख़ुद थोड़े न कर सकते हैं, है न?

279
00:20:24,683 --> 00:20:28,061
तो सैली की तरह बनो, उनके हक़ के लिए लड़ो!

280
00:20:28,145 --> 00:20:30,439
हमारे साथ टीले पर धरना देने के लिए जुड़ जाओ।

281
00:20:30,522 --> 00:20:32,900
अपने दोस्तों को बताओ, ख़बर फैला दो!

282
00:20:32,983 --> 00:20:36,403
अपने पहले संशोधन अधिकारों का प्रयोग करो!

283
00:20:48,749 --> 00:20:51,126
यह क्या है?

284
00:20:51,210 --> 00:20:53,337
तुम्हें अपनी बहन को हटाना था।

285
00:20:53,420 --> 00:20:56,423
हाँ! न कि सेना को इकट्ठा करना!

286
00:20:56,507 --> 00:20:59,468
अब क्या योजना है, कोच?

287
00:20:59,551 --> 00:21:01,011
ख़ैर, मैं…

288
00:21:02,262 --> 00:21:04,681
कैसी हो, नन्ही फूल?

289
00:21:04,765 --> 00:21:06,934
काश मैं अपना रेडियों साथ लेकर आती।

290
00:21:07,017 --> 00:21:09,228
मैंने सुना है कि फूलों को संगीत पसंद है।

291
00:21:10,062 --> 00:21:11,563
मैं उसमें मदद कर सकती हूँ।

292
00:21:11,647 --> 00:21:14,399
ओह, श्रोडर!

293
00:21:14,483 --> 00:21:16,401
हमें यहाँ तुम्हारी मदद की ज़रूरत है!

294
00:21:16,902 --> 00:21:19,404
फूलों को शास्त्रीय संगीत पसंद होता है।

295
00:21:25,327 --> 00:21:27,079
गेम का क्या होगा?

296
00:21:27,162 --> 00:21:30,207
बेसबॉल गेम तो आते-जाते रहते हैं, चार्ली ब्राउन।

297
00:21:30,290 --> 00:21:33,877
लेकिन ग्रहणशील दर्शक एक ऐसी चीज़ है
जिसे मैं आसानी से ठुकरा नहीं सकता।

298
00:21:38,841 --> 00:21:42,386
वाह, नन्ही फूल। अपने सारे दोस्तों को देखो।

299
00:21:42,469 --> 00:21:44,763
तुम फिर कभी अकेली नहीं रहोगी।

300
00:21:46,390 --> 00:21:48,016
इस पर यक़ीन हो रहा है?

301
00:21:48,100 --> 00:21:53,146
ऐसे मैदान पर, सैली को परवाह करने लायक़ कुछ मिल गया।

302
00:21:54,189 --> 00:21:55,899
मैं जानना चाहती हूँ कि किसी चीज़ की

303
00:21:55,983 --> 00:21:59,611
उतनी परवाह करना कैसा लगता है,
जितनी परवाह सैली को उस फूल की है।

304
00:22:02,281 --> 00:22:03,824
ऐ! तुम लोग कहाँ जा रहे हो?

305
00:22:04,658 --> 00:22:07,119
सुनो,जल्दबाज़ी में कोई फ़ैसला मत लो।

306
00:22:07,202 --> 00:22:08,912
मौहल्ले की झण्डी का क्या?

307
00:22:08,996 --> 00:22:10,497
डींग मारने के अधिकारों का क्या?

308
00:22:10,581 --> 00:22:12,124
मेरी चैंपियनशिप का क्या?

309
00:22:18,755 --> 00:22:20,507
कम से कम तुम तो मेरे साथ हो।

310
00:22:20,591 --> 00:22:21,884
है न, स्नूपी?

311
00:22:26,805 --> 00:22:28,182
अरे, तुम भी गए!

312
00:22:28,265 --> 00:22:30,642
हे भगवान! अब क्या होगा?

313
00:23:10,891 --> 00:23:13,227
यह स्थिति सच में बेक़ाबू हो गई है।

314
00:23:13,310 --> 00:23:17,147
क्या अब किसी को
चैंपियनशिप गेम की कोई परवाह नहीं है?

315
00:23:17,231 --> 00:23:18,607
क्या तुम सुन रही हो?

316
00:23:20,359 --> 00:23:25,322
नहीं, नहीं, तुम्हें क़रीब से सुनना होगा

317
00:23:26,865 --> 00:23:29,826
डैंडेलायन बोल रही है

318
00:23:29,910 --> 00:23:35,123
हँसना नहीं
वह सिखाएगी हमें कुछ चीज़ें

319
00:23:36,124 --> 00:23:39,294
छोटी-छोटी चीज़ें ही
हमारी तरह

320
00:23:39,378 --> 00:23:44,925
हम साथ मिलकर बनातें हैं कुछ बड़ा

321
00:23:45,634 --> 00:23:47,678
जैसे कि बेसबॉल गेम

322
00:23:48,887 --> 00:23:51,098
यह एक नहीं

323
00:23:51,598 --> 00:23:53,475
यह है सब की ताक़त

324
00:23:53,976 --> 00:23:55,894
और सच कहूँ तो

325
00:23:56,603 --> 00:24:01,275
यह मैदान हमारा नहीं है
चार्ली ब्राउन

326
00:24:02,860 --> 00:24:04,278
यह हम सबका है

327
00:24:05,112 --> 00:24:07,823
तो सुनो!
ज़रा थम जाओ

328
00:24:07,906 --> 00:24:09,908
टीले पर है एक नन्ही जान

329
00:24:09,992 --> 00:24:12,828
क्या तुम सुन रहे हो?

330
00:24:13,620 --> 00:24:17,249
ये छोटी-छोटी चीज़ें हैं, चार्ली ब्राउन

331
00:24:18,834 --> 00:24:22,171
तुम ख़ुद नहीं देख सकते?
ठीक यहीं पर

332
00:24:22,254 --> 00:24:27,050
वह तुम हो, अकेले
तुम हो अकेले फूल

333
00:24:28,427 --> 00:24:31,054
लेकिन हमारा अपना मैदान, पता है

334
00:24:31,638 --> 00:24:36,810
हम हैं एक टीम और वही है हमारी ताक़त

335
00:24:36,894 --> 00:24:38,979
तो संभलकर रखो

336
00:24:39,771 --> 00:24:42,274
अपना कदम

337
00:24:42,357 --> 00:24:48,197
और देखो किस पर रख रहे हो अपना कदम

338
00:24:48,280 --> 00:24:50,532
ऊपर देखो
अभी देखो

339
00:24:50,616 --> 00:24:52,618
कितना बड़ा
कितना कमाल है

340
00:24:52,701 --> 00:24:55,412
मैं बताती हूँ

341
00:24:56,413 --> 00:25:00,501
बूंदों से बनता है सागर

342
00:25:01,043 --> 00:25:05,088
ये छोटी-छोटी चीज़ें हैं, चार्ली ब्राउन

343
00:25:06,715 --> 00:25:10,552
बहुत सारी छोटी-छोटी बूंदें

344
00:25:10,636 --> 00:25:16,934
बना सकती हैं कई आकार
कई चेहरे, देखो दूर से तो

345
00:25:17,726 --> 00:25:20,187
और सबसे धीमी आवाज़ भी

346
00:25:20,270 --> 00:25:24,733
शोर में सुनाई दे सकती है

347
00:25:24,816 --> 00:25:28,570
जब वह कहती है

348
00:25:29,863 --> 00:25:31,031
सच

349
00:25:35,786 --> 00:25:37,829
देखो ऊपर
देखो नीचे

350
00:25:37,913 --> 00:25:42,709
आसमाँ और ज़मीन
से आ रही है तेज़ आवाज़

351
00:25:44,169 --> 00:25:47,840
सबसे बहादुर फूल की आवाज़

352
00:25:48,632 --> 00:25:52,845
बिना दृष्टिकोण के सुनना

353
00:25:53,345 --> 00:25:57,558
मुश्किल है, चार्ली ब्राउन

354
00:25:58,141 --> 00:26:04,648
करो सही चीज़
क्या तुम मेरे साथ हो, चार्ली ब्राउन?

355
00:26:12,948 --> 00:26:14,867
क्या यह इससे बदतर हो सकता है?

356
00:26:30,090 --> 00:26:31,717
हे, चक, मेरे दोस्त।

357
00:26:31,800 --> 00:26:33,468
महत्वपूर्ण गेम के लिए तैयार हो?

358
00:26:33,552 --> 00:26:36,471
नौ लंबी इनिंग्स में थकने के लिए तैयार हो?

359
00:26:36,555 --> 00:26:39,766
देखने के लिए तैयार हो की कौन सी टीम का राज होगा?

360
00:26:45,397 --> 00:26:48,609
यह पार्टी क्यों चल रही है? मुझे लगा हम गेम खेल रहे हैं।

361
00:26:51,945 --> 00:26:54,239
अब पता चला कि यहाँ क्या हो रहा है।

362
00:26:54,323 --> 00:26:57,201
धरना देने का पुराना तरीका।

363
00:26:57,284 --> 00:27:00,954
बढ़िया कोशिश है, चक, लेकिन यह काम नहीं करने वाला।

364
00:27:01,038 --> 00:27:02,039
हाँ!

365
00:27:03,081 --> 00:27:06,376
तुमने अपनी ख़ुद की बहन को टीले पर बिठा दिया

366
00:27:06,460 --> 00:27:08,921
ताकि हम तुम्हें हरा न पाएँ?

367
00:27:09,004 --> 00:27:12,090
तुम्हें लगता है कि अगर हम खेलेंगे नहीं,
तो तुम हार नहीं सकते?

368
00:27:12,591 --> 00:27:13,884
ऐसा है क्या, चक?

369
00:27:13,967 --> 00:27:15,844
नहीं। मैं खेलना चाहता हूँ।

370
00:27:15,928 --> 00:27:20,224
बस इतनी सी बात है कि यह डैंडेलायन
बहुत सारे लोगों के लिए बहुत मायने रखता है।

371
00:27:20,807 --> 00:27:22,643
ख़ासकर मेरी छोटी बहन के लिए।

372
00:27:22,726 --> 00:27:26,980
मैं समझ गई। वही पुराना बहाना।

373
00:27:27,064 --> 00:27:30,067
लाखों बार सुन चुकी हूँ, चक।

374
00:27:30,651 --> 00:27:34,404
गेम रद्द करने की वजह से
हम इस गेम को तुम्हारी हार मान लेंगे।

375
00:27:34,488 --> 00:27:37,950
-हाँ!
-फिर से चैंपियन!

376
00:27:38,033 --> 00:27:41,411
किस तरह का मैनेजर अपनी टीम भी साथ नहीं रख सकता?

377
00:27:41,912 --> 00:27:43,705
उनकी मत सुनो, चक।

378
00:27:43,789 --> 00:27:46,166
हम सब जानते हैं कि पाँच चाल की बच्ची को संभालना
कितना मुश्किल हो सकता है।

379
00:27:46,667 --> 00:27:49,461
छोटी बहने हमेशा बड़े भाइयों से जीत जाती हैं।

380
00:27:49,962 --> 00:27:53,048
और सुनो, याद रखना, अगला साल तो होगा ही।

381
00:27:55,884 --> 00:27:56,927
अगला साल?

382
00:28:02,015 --> 00:28:06,520
चार्ली ब्राउन! चार्ली ब्राउन! चार्ली ब्राउन!

383
00:28:06,603 --> 00:28:07,980
रुक जाओ।

384
00:28:08,939 --> 00:28:10,649
खेल अभी ख़त्म नहीं हुआ है।

385
00:28:11,400 --> 00:28:14,069
मुझे सबको भेजने की ज़रूरत नहीं है।

386
00:28:14,152 --> 00:28:16,154
मुझे बस डैंडेलायन को भेजना होगा।

387
00:28:16,238 --> 00:28:18,156
और बाकी सब उसके साथ चले जाएँगे।

388
00:28:37,426 --> 00:28:38,760
रास्ते से हट जाओ, सैली।

389
00:28:42,472 --> 00:28:44,766
माफ़ करना, लेकिन यह करना होगा।

390
00:28:44,850 --> 00:28:46,643
बिल्कुल नहीं, बड़े भाई।

391
00:28:46,727 --> 00:28:48,979
मैं तुम्हें मेरे फूल को चोट नहीं पहुँचाने दूँगी।

392
00:28:50,314 --> 00:28:52,983
सैली, मैं उसे चोट नहीं पहुँचाऊँगा।

393
00:28:53,066 --> 00:28:54,401
तुम्हें मुझ पर भरोसा रखना होगा।

394
00:28:54,902 --> 00:28:56,737
अनुमति अस्वीकार की गई!

395
00:29:02,618 --> 00:29:03,744
सैली, प्लीज़।

396
00:29:03,827 --> 00:29:05,704
-नहीं!
-रास्ते से हट जाओ।

397
00:29:05,787 --> 00:29:07,039
मैंने कहा नहीं!

398
00:29:07,122 --> 00:29:09,666
-प्लीज़, तुम समझती नहीं हो।
-पीछे हटो!

399
00:29:10,250 --> 00:29:11,877
हमें अकेला छोड़ दो!

400
00:29:17,883 --> 00:29:20,260
सैली, मैं बस उसे दूसरी जगह लगा रहा हूँ!

401
00:29:20,344 --> 00:29:22,888
लेकिन मैंने उससे वादा किया था!

402
00:29:29,144 --> 00:29:30,646
नन्ही फूल?

403
00:29:32,689 --> 00:29:34,274
क्या तुम ठीक हो?

404
00:29:46,161 --> 00:29:47,829
देखो तुमने क्या कर दिया!

405
00:29:48,997 --> 00:29:50,207
तुमने इसे मार दिया।

406
00:29:50,999 --> 00:29:52,793
सैली? मैं…

407
00:29:52,876 --> 00:29:54,461
शायद तुम जीत गए।

408
00:29:56,672 --> 00:29:58,131
अपना बेसबॉल गेम मज़े से खेलना।

409
00:30:11,478 --> 00:30:12,521
तो, चक,

410
00:30:13,522 --> 00:30:15,732
चूँकि अब यह फूल उत्सव ख़त्म हो चुका है,

411
00:30:16,233 --> 00:30:18,610
क्या तुम उस झण्डी के लिए खेलना चाहते हो?

412
00:30:20,487 --> 00:30:21,488
अचानक से,

413
00:30:21,989 --> 00:30:24,241
अब यह मुझे इतना ज़रूरी नहीं लग रहा है।

414
00:30:57,524 --> 00:30:58,525
वाह!

415
00:31:46,573 --> 00:31:48,283
सैली, रुको!

416
00:31:54,414 --> 00:31:57,167
सैली, रुक जाओ। मुझे समझाने का मौक़ा दो।

417
00:31:57,668 --> 00:31:58,961
चले जाओ।

418
00:32:00,963 --> 00:32:03,298
मैं नहीं चाहता था कि तुम्हारे फूल के साथ ऐसा हो।

419
00:32:03,382 --> 00:32:05,217
तुम्हें मेरा विश्वास करना होगा।

420
00:32:05,300 --> 00:32:07,302
तुम्हें कभी उसकी परवाह नहीं थी।

421
00:32:10,430 --> 00:32:12,349
लेकिन मुझे तुम्हारी परवाह है।

422
00:32:13,725 --> 00:32:16,395
मुझे समझ जाना चाहिए था
कि वह फूल तुम्हारे लिए कितने मायने रखती है,

423
00:32:17,020 --> 00:32:19,398
न कि सारा ध्यान बेसबॉल पर लगाना चाहिए था।

424
00:32:27,656 --> 00:32:28,740
यह बस…

425
00:32:29,825 --> 00:32:32,703
मुझे उस छोटी फूल की वाक़ई परवाह थी।

426
00:32:35,706 --> 00:32:36,748
मैं जानता हूँ।

427
00:32:41,170 --> 00:32:42,254
सैली?

428
00:32:43,755 --> 00:32:44,923
मैं शर्मिंदा हूँ।

429
00:32:53,140 --> 00:32:54,224
मैं जानती हूँ।

430
00:32:57,561 --> 00:32:59,146
मैं तुम्हें कुछ दिखाना चाहता हूँ।

431
00:33:18,665 --> 00:33:20,959
तुमने और तुम्हारे फूल ने वाक़ई नज़रिया बदल दिया।

432
00:33:26,507 --> 00:33:28,383
यह ख़ूबसूरत है।

433
00:33:29,468 --> 00:33:30,802
यह मैंने किया?

434
00:34:36,784 --> 00:34:38,661
हम और घास लगा सकते हैं, पिगपेन।

435
00:34:42,206 --> 00:34:44,960
पौधों के बीच जगह छोड़ना याद रखना!

436
00:34:45,043 --> 00:34:47,545
टमाटरों को उगने के लिए जगह चाहिए!

437
00:34:49,590 --> 00:34:51,757
सभी लोग, इधर आ जाओ।

438
00:34:52,759 --> 00:34:56,597
हमारे बॉलपार्क के पुन: उद्घाटन के लिए
आपकी मौजूदगी का बहुत-बहुत शुक्रिया।

439
00:34:56,679 --> 00:35:00,475
नए मैदान और नई शुरुआत के साथ,
टीम के लिए नए शुभंकर की भी ज़रूरत है।

440
00:35:02,102 --> 00:35:03,353
द डैंडेलायन्स।

441
00:35:03,437 --> 00:35:05,063
ये!

442
00:35:05,147 --> 00:35:06,607
कैसा लगा, सैली?

443
00:35:06,690 --> 00:35:07,733
तुम्हें यह पसंद आया?

444
00:35:08,817 --> 00:35:09,985
क्या मुझे पसंद आया?

445
00:35:10,986 --> 00:35:12,154
मुझे बहुत ज़्यादा पसंद आया!

446
00:35:12,654 --> 00:35:16,033
मेरी नन्ही फूल दोस्त को बहुत गर्व होगा।

447
00:35:16,116 --> 00:35:18,410
तुम्हारे लिए एक और सरप्राइज़ है।

448
00:35:23,123 --> 00:35:24,499
टीम में स्वागत है।

449
00:35:26,168 --> 00:35:27,836
सहायक मैनेजर!

450
00:35:28,337 --> 00:35:30,380
मैं? सच में?

451
00:35:34,009 --> 00:35:35,719
यह सब बहुत बढ़िया है,

452
00:35:35,802 --> 00:35:38,013
लेकिन हम गेम कब शुरू करेंगे?

453
00:35:41,892 --> 00:35:43,602
तुम सब खड़े क्यों हो?

454
00:35:43,685 --> 00:35:46,063
चलो बेसबॉल खेलें!

455
00:35:47,648 --> 00:35:50,067
चलो! जल्दी करो, जाओ!

456
00:35:53,403 --> 00:35:57,157
पता है, इस मैदान को साफ़ करने के बाद मुझे एक ख़्याल आया।

457
00:35:57,241 --> 00:35:58,951
शायद हमें यहीं नहीं रुकना चाहिए।

458
00:35:59,826 --> 00:36:03,664
इससे ज़्यादा समझदारी की बात पहले कभी नहीं कही गई।

459
00:36:17,761 --> 00:36:19,263
हिम्मत मत हारो, चक।

460
00:36:19,888 --> 00:36:23,600
जब खेलने के लिए इतना सुंदर मैदान हो,
तो जीत ही सब कुछ नहीं होती।

461
00:36:31,358 --> 00:36:32,401
वह सही कह रही है।

462
00:36:33,861 --> 00:36:35,529
लेकिन जीतना अच्छा होता!

463
00:36:56,049 --> 00:36:58,510
चार्ल्स एम. शुल्ज़ की कॉमिक स्ट्रिप पीनट्स पर आधारित

464
00:38:14,044 --> 00:38:16,046
उप-शीर्षक अनुवादक: पी. सौरभ बी.

465
00:38:24,137 --> 00:38:26,098
धन्यवाद, स्पार्की। सदा हमारे दिलों में।



