1
00:00:02,000 --> 00:00:07,000
Downloaded from
YTS.MX

2
00:00:08,000 --> 00:00:13,000
Official YIFY movies site:
YTS.MX

3
00:00:15,265 --> 00:00:16,767
हमें एक निबंध लिखना है?

4
00:00:18,810 --> 00:00:21,438
हम कौन हैं, पर 500 शब्द?

5
00:00:21,522 --> 00:00:26,068
मुझे पता भी नहीं मैं कौन हूँ।
मैं 500 शब्द कैसे लिख पाऊँगा?

6
00:00:26,652 --> 00:00:28,278
उसमें तो पूरा जीवन निकल जाएगा।

7
00:00:30,155 --> 00:00:33,116
एक हफ़्ते में देना है? हे भगवान।

8
00:00:33,200 --> 00:00:36,787
मुझे एक बेकार विषय पर
लिखने के लिए मज़बूर नहीं कर सकते: मैं।

9
00:00:37,871 --> 00:00:40,624
तुम बहुत चिंता करते हो, चार्ली ब्राउन।

10
00:00:42,709 --> 00:00:44,795
हमारा प्यारा चार्ली ब्राउन,

11
00:00:44,878 --> 00:00:48,507
वह दुलारा जो हमेशा हारता,
जिसकी किस्मत कभी नहीं चमकती।

12
00:00:49,216 --> 00:00:53,220
आपने शायद उसके बारे में सुना होगा।
उसे यक़ीनन देखा भी होगा।

13
00:00:54,137 --> 00:00:55,639
वह हर जगह मौजूद रहा है।

14
00:00:56,640 --> 00:01:01,103
अख़बारों और किताबों में,
फ़िल्मों और टीवी में।

15
00:01:01,186 --> 00:01:04,565
वह पूरी दुनिया घूमा है,
और ऊपर आसमान में भी गया है।

16
00:01:05,147 --> 00:01:08,485
-वह चाँद पर भी गया है।
-हे भगवान, चार्ली ब्राउन।

17
00:01:08,569 --> 00:01:11,864
ऐसा लगता है मानो चार्ली ब्राउन,
उसका कुत्ता, स्नूपी,

18
00:01:11,947 --> 00:01:15,868
और बाकी का पीनट्स गैंग
हमेशा से ही हमारे साथ रहा है।

19
00:01:16,869 --> 00:01:19,121
लाइनस के लिए मेरे दिल में ख़ास जगह रही है।

20
00:01:19,204 --> 00:01:22,499
-मेरा पसंदीदा पात्र लाइनस है।
-मैं वुडस्टॉक की प्रशंसक हूँ।

21
00:01:22,583 --> 00:01:24,960
यह अद्भुत था कि फ्रैंकलिन
मेरे लिए कितना मायने रखता था।

22
00:01:25,043 --> 00:01:27,880
"पीनट्स" की मेरी पसंदीदा पात्र
पेपरमिंट पैटी है।

23
00:01:28,463 --> 00:01:31,383
-हाँ, और स्नूपी।
-यक़ीनन, स्नूपी मुझे सबसे अच्छा लगता है।

24
00:01:31,466 --> 00:01:35,512
सत्तर सालों तक,
"पीनट्स" हमारे जीवन का हिस्सा रहा है।

25
00:01:35,596 --> 00:01:38,515
मानो, "पीनट्स" एक अपना ही ग्रह हो।

26
00:01:38,599 --> 00:01:40,392
पूरी दुनिया इस कार्टून को देखती है।

27
00:01:40,475 --> 00:01:43,854
यह सबको पसंद है, और इसलिए
यह इतना उल्लेखनीय बन गया।

28
00:01:43,937 --> 00:01:47,024
"पीनट्स" भले ही वैश्विक अनुप्रतीक हो,

29
00:01:47,107 --> 00:01:51,236
पर इसका केन्द्र तो,
अभी भी हमारा प्यारा चार्ली ब्राउन ही है।

30
00:01:51,320 --> 00:01:54,031
मुझे "पीनट्स" पसंद है,
और चार्ली ब्राउन भी।

31
00:01:54,114 --> 00:01:55,991
मुझे चार्ली ब्राउन बहुत पसंद है।

32
00:01:56,074 --> 00:01:58,535
चार्ली ब्राउन और मुझमें इतनी समानताएँ हैं।

33
00:01:59,244 --> 00:02:01,663
पर चार्ली ब्राउन दरअसल है कौन?

34
00:02:01,747 --> 00:02:03,373
और वह कहाँ से आया?

35
00:02:03,457 --> 00:02:07,628
मैं कौन हूँ इससे किसी को क्या फ़र्क
पड़ता है? मैं कोई ख़ास नहीं हूँ।

36
00:02:15,177 --> 00:02:17,763
"तुम कौन हो, चार्ली ब्राउन?"

37
00:02:18,931 --> 00:02:22,142
लुपिता न्योन्गो द्वारा कथित

38
00:02:23,435 --> 00:02:26,772
चार्ली ब्राउन नाम के लड़के के
के आने से बहुत पहले,

39
00:02:26,855 --> 00:02:32,110
चार्ल्स शुल्ज़ नाम का एक आदमी था,
जिसने कार्टूनिस्ट बनने का सपना देखा था।

40
00:02:32,194 --> 00:02:34,655
मैंने हमेशा सपना देखा था
कि मेरी अपनी कॉमिक स्ट्रिप होगी।

41
00:02:34,738 --> 00:02:38,492
शायद मैं छह साल की
उम्र से यह सपना देखता आ रहा हूँ।

42
00:02:38,575 --> 00:02:40,786
तकरीबन उसी पल से जब वह पैदा हुए थे,

43
00:02:40,869 --> 00:02:44,331
ऐसा लगता था मानो चार्ल्स शुल्ज़
कॉमिक्स के लिए ही बने थे।

44
00:02:44,414 --> 00:02:45,916
वह जब छोटे से थे…

45
00:02:45,999 --> 00:02:47,000
लिन जॉन्सटन
कार्टूनिस्ट, "फ़ॉर बेटर ऑर फ़ॉर वर्स"

46
00:02:47,084 --> 00:02:48,377
…उनके एक अंकल
उन्हें स्पार्क प्लग बुलाते थे।

47
00:02:48,460 --> 00:02:51,755
जो नाम एक कॉमिक स्ट्रिप पात्र,
स्पार्क प्लग नाम के घोड़े से लिया गया था।

48
00:02:52,422 --> 00:02:54,883
तो, सभी उन्हें स्पार्की बुलाते थे।

49
00:02:54,967 --> 00:02:56,885
वह अपने माँ-बाप की इकलौती संतान थे,

50
00:02:56,969 --> 00:03:01,181
इसलिए जब छोटे बच्चे थे,
तो कोई उनसे बात नहीं करता था।

51
00:03:01,265 --> 00:03:02,891
वह इतने शर्मीले थे…

52
00:03:02,975 --> 00:03:04,184
कैरन जॉनसन - पूर्व निर्देशक
चार्ल्स एम. शुल्ज़ म्यूज़ियम

53
00:03:04,268 --> 00:03:06,812
…कि जब वह और उनकी माँ
सेंट पॉल की सड़क पर घूमते थे,

54
00:03:06,895 --> 00:03:08,063
तो वह सिर झुकाकर चला करते थे।

55
00:03:08,146 --> 00:03:10,524
शर्मीले, नन्हे स्पार्की पढ़ाई में
इतने अच्छे थे

56
00:03:10,607 --> 00:03:11,984
कि उन्हें एक क्लास से
तीसरी में भेज दिया गया।

57
00:03:12,067 --> 00:03:14,778
पर वह सच में ऐसे नही निकले
जिसकी आशा की गई थी।

58
00:03:14,862 --> 00:03:19,324
वह उस कमरे में बाकी सबसे एक साल छोटे थे,

59
00:03:19,408 --> 00:03:21,660
जो एक बच्चे के लिए बहुत बड़ी बात होती है।

60
00:03:21,743 --> 00:03:22,744
चिप किड
लेखक/ग्राफ़िक डिज़ाइनर

61
00:03:22,828 --> 00:03:26,957
और बड़े बच्चों की बराबरी करना मुश्किल था।
वह बहुत दुखी थे।

62
00:03:27,040 --> 00:03:30,544
उन्हें लगा मानो स्कूल के बाकी बच्चों के
सामने उनका कोई वजूद ही नहीं था।

63
00:03:30,627 --> 00:03:31,628
जीन शुल्ज़
चार्ल्स शुल्ज़ की विधवा

64
00:03:31,712 --> 00:03:35,799
स्कूल के बाद, स्पार्की को अपने पिता की
नाई की दुकान में समय बिताना पसंद था।

65
00:03:36,550 --> 00:03:40,220
"जब मैं बहुत अकेला होता हूँ, तो मैं
अपने पिता की नाई की दुकान में जाता हूँ।

66
00:03:40,721 --> 00:03:43,390
वे हमेशा मुझसे पूछते हैं
कि क्या मैं दाड़ी बनवाने आया हूँ।"

67
00:03:44,391 --> 00:03:46,185
पर उसमें भी परेशानी होती थी।

68
00:03:46,268 --> 00:03:49,605
जब मैं दुकान में जाया करता था,
और वह मेरे बाल काट रहे होते थे,

69
00:03:49,688 --> 00:03:54,026
शर्मिंदगी की बात यह होती थी
कि जब मेरे बाल आधे ही कटे होते थे,

70
00:03:54,109 --> 00:03:56,320
और कोई अच्छा वाला ग्राहक अंदर आ जाता।

71
00:03:56,403 --> 00:03:59,072
तब वह मुझे कहते,
"क्यों न तुम वहाँ बैठ जाओ

72
00:03:59,156 --> 00:04:02,034
और थोड़ा इंतज़ार करो
क्योंकि मुझे इस आदमी के बाल काटने हैं।"

73
00:04:02,117 --> 00:04:05,996
आधे कटे बाल लिए बेंच पर बैठना
बहुत ही शर्मिंदगी भरा था।

74
00:04:06,079 --> 00:04:08,332
माध्यमिक स्कूल में पहुँचते ही,

75
00:04:08,415 --> 00:04:11,001
स्पार्की के अच्छे ग्रेड भी गिरने लगे,

76
00:04:11,084 --> 00:04:13,212
और उन्हें लगा वह पूरी तरह असफल हैं।

77
00:04:13,295 --> 00:04:16,339
शायद मैं आठवीं कक्षा में था
जब मैं पास नहीं हो पाया।

78
00:04:16,423 --> 00:04:18,800
मैं हर संभव परीक्षा में असफल हो चुका था।

79
00:04:19,301 --> 00:04:21,720
एक जगह जहाँ स्पार्की को ख़ुशी मिली

80
00:04:21,803 --> 00:04:23,347
वह थी उनकी स्केचबुक।

81
00:04:23,430 --> 00:04:27,392
वह हर समय चित्र बनाते थे, और उनका सपना था
कि किसी दिन वह वैसे कॉमिक्स बनाएंगे

82
00:04:27,476 --> 00:04:29,603
जैसे वह अख़बार में पढ़ते थे।

83
00:04:29,686 --> 00:04:33,148
हम सेंट पॉल में दो अख़बारें लेते थे
और शनिवार की रात को,

84
00:04:33,232 --> 00:04:35,817
मेरे पिता लोकल केमिस्ट की दुकान पर जाकर

85
00:04:35,901 --> 00:04:40,072
मिनिएपोलिस के दो अख़ाबर ख़रीदते
ताकि हम चार कॉमिक खंड पढ़ सकें।

86
00:04:40,864 --> 00:04:43,075
और मेरे लिए जीवन के बस यही मायने थे।

87
00:04:53,460 --> 00:04:57,714
अपने बारे में पाँच सौ शब्द।
मैं कौन हूँ, स्नूपी?

88
00:04:57,798 --> 00:04:59,299
मैं एक नाई का बेटा हूँ।

89
00:04:59,800 --> 00:05:04,972
मुझे बेसबॉल पसंद है। मैं स्कूल जाता हूँ।
मैं किसी तरह दिन बिताता हूँ।

90
00:05:05,597 --> 00:05:07,808
यह होमवर्क बहुत मुश्किल है।

91
00:05:11,019 --> 00:05:15,065
तुम नहीं समझोगे, स्नूपी।
तुम्हें कभी कुछ मुश्किल नहीं करना पड़ता।

92
00:05:15,566 --> 00:05:18,402
बैठो, रुको, ज़मीन पर लुड़को।

93
00:05:19,319 --> 00:05:20,988
एक कुत्ते का जीवन बहुत सरल होता है।

94
00:06:25,886 --> 00:06:27,888
ट्रॉम्प ट्रॉम्प

95
00:06:28,805 --> 00:06:30,057
ट्रॉम्प ट्रॉम्प

96
00:06:30,140 --> 00:06:32,017
ट्रॉम्प ट्रॉम्प

97
00:06:32,100 --> 00:06:34,978
"स्पार्की युद्ध में जाता है!"

98
00:06:35,979 --> 00:06:39,983
सन् 1942 में, स्पार्की की
फ़ौज में भर्ती हुई।

99
00:06:40,734 --> 00:06:43,070
"फ़ौज में भर्ती होने पर क्या होता है?"

100
00:06:43,153 --> 00:06:45,197
"वे आपको किसी जगह भेज देते हैं।"

101
00:06:45,280 --> 00:06:47,282
"मुझे इसी का डर लगता था।"

102
00:06:51,995 --> 00:06:55,123
घर छोड़ने पर स्पार्की के
दिल को चोट पहुँची।

103
00:06:55,207 --> 00:06:59,586
वह अपनी माँ के बहुत क़रीब थे,
और वह काफ़ी समय से बीमार थीं।

104
00:07:00,087 --> 00:07:03,590
स्पार्की को उनकी माँ की
बीमारी के बारे में कभी बताया ही नहीं गया।

105
00:07:04,424 --> 00:07:08,804
और न ही यह कि शायद वह जीवित नहीं रहेंगी।

106
00:07:09,388 --> 00:07:15,102
और इससे उन्हें बहुत ही बुरा
और अकेला महसूस हो रहा था।

107
00:07:15,686 --> 00:07:18,814
जिस रात मुझे वापस
मिनेसोटा में फोर्ट स्नेलिंग पहुँचना था,

108
00:07:18,897 --> 00:07:21,650
वह बोलीं,
"शायद हमें आख़िरी बार मिल लेना चाहिए

109
00:07:21,733 --> 00:07:25,362
क्योंकि हम शायद एक दूसरे को
फिर कभी नहीं देख पाएँगे।"

110
00:07:25,445 --> 00:07:27,072
और मैं चला गया।

111
00:07:27,155 --> 00:07:29,700
अपनी माँ की मृत्यु की बात करके

112
00:07:29,783 --> 00:07:31,785
वह दहल जाते थे और विशाद में आ जाते थे।

113
00:07:31,869 --> 00:07:34,204
दरअसल, वह रोने लग जाते थे।

114
00:07:34,788 --> 00:07:41,211
इस वजह से, शायद, वह जीवन भर
उनके बारे में ही सोचते रहे।

115
00:07:42,045 --> 00:07:44,131
"यह सब बहुत अजीब है।

116
00:07:44,631 --> 00:07:48,260
बिना किसी ख़ास चीज़ के बारे में सोचते हुए,
आप ऐसे ही चल रहे होते हैं।

117
00:07:48,760 --> 00:07:51,263
अचानक, आपको
अपना खोया प्यार याद आ जाता है…"

118
00:07:52,139 --> 00:07:53,140
सावधान!

119
00:07:53,223 --> 00:07:56,268
हालाँकि मुझे नहीं पता
मैं वे दिन कैसे झेल पाया।

120
00:07:56,351 --> 00:07:57,603
यह बहुत पुरानी बात है,

121
00:07:57,686 --> 00:08:00,647
पर वे कुछ ऐसी चीज़ें हैं
जिन्हें आप कभी भूल नहीं पाते।

122
00:08:10,199 --> 00:08:14,203
युवा स्पार्की ने कभी एक रात भी
घर से दूर नहीं बिताई थी।

123
00:08:14,286 --> 00:08:15,537
पर युद्ध के दौरान,

124
00:08:15,621 --> 00:08:18,707
वह फ्रांस और जर्मनी तक गए।

125
00:08:19,291 --> 00:08:23,754
अपनी सर्विस के दौरान, स्पार्की
हमेशा घर को याद करते और अकेला महसूस करते,

126
00:08:23,837 --> 00:08:27,508
इसलिए वह चित्र बनाते,
जैसे बचपन में बनाया करते थे।

127
00:08:27,591 --> 00:08:29,635
वह जहाँ भी जाते
अपनी स्केचबुक साथ लेकर जाते थे।

128
00:08:29,718 --> 00:08:30,719
"ऐज़ वी वर"
स्पार्की द्वारा

129
00:08:30,802 --> 00:08:33,804
और युद्ध ख़त्म होते ही,
वह पूरे दृढ़ निश्चय के साथ वापस आए

130
00:08:33,889 --> 00:08:35,765
कि कार्टूनिस्ट बनने में
उन्हें कामयाबी मिलेगी।

131
00:08:40,604 --> 00:08:43,815
बड़े भाई,
मुझे गणित के होमवर्क में मदद चाहिए।

132
00:08:44,316 --> 00:08:46,652
देख नहीं रही कि मैं निबंध लिख रहा हूँ?

133
00:08:46,735 --> 00:08:48,195
किस बारे में लिखना है?

134
00:08:48,278 --> 00:08:49,988
अपने बारे में लिखना है कि मैं कौन हूँ।

135
00:08:50,489 --> 00:08:52,950
आप कौन हैं? मैं बताती हूँ कि आप कौन हैं।

136
00:08:53,033 --> 00:08:54,743
आप मेरे बड़े भाई हैं।

137
00:08:54,826 --> 00:08:56,620
और आप एक घटिया बड़े भाई हैं

138
00:08:56,703 --> 00:08:59,206
अगर आपने गणित के होमवर्क में
मेरी मदद नहीं की।

139
00:08:59,915 --> 00:09:01,917
यह लीजिए, ज़रा इसे देखें।

140
00:09:02,876 --> 00:09:04,086
हे भगवान।

141
00:09:04,753 --> 00:09:09,508
अच्छा। अगर तुम्हारे पास दो सेब हैं
और मैं तुम्हें तीन और देता हूँ,

142
00:09:09,591 --> 00:09:11,426
तो तुम्हारे पास कितने सेब होंगे?

143
00:09:12,594 --> 00:09:13,595
किसे परवाह है?

144
00:09:13,679 --> 00:09:16,473
मैंने कभी भी एक बार में
एक सेब से ज़्यादा नहीं खाया है।

145
00:09:16,557 --> 00:09:19,184
और वैसे भी ये सारे सेब दे कौन रहा है?

146
00:09:20,394 --> 00:09:22,855
लगता है मेरे निबंध को इंतज़ार करना पड़ेगा।

147
00:09:27,734 --> 00:09:31,488
स्पार्की किसी भी हाल में
कार्टूनिस्ट बनना चाहते थे।

148
00:09:32,364 --> 00:09:35,075
चार्ली ब्राउन की तरह, वह कोशिश करते रहे।

149
00:09:35,576 --> 00:09:39,037
और चार्ली ब्राउन की तरह वह असफल होते रहे।

150
00:09:40,038 --> 00:09:43,500
मैं "द सैटर्डे ईव्निंग पोस्ट" में
दस कार्टून भेजता था।

151
00:09:43,584 --> 00:09:46,295
उन्हें भेजने के बाद,
मैं अपनी कॉमिक स्ट्रिप पर काम करता था।

152
00:09:46,378 --> 00:09:49,798
और फिर कॉमिक स्ट्रिप पोस्ट करने के बाद,
किसी और चीज़ पर काम करने लगता था।

153
00:09:49,882 --> 00:09:53,093
स्पार्की अपने कुछ कार्टून
छपवाने में सफल हुए,

154
00:09:53,177 --> 00:09:56,263
पर उनमें अभी तक चार्ली ब्राउन
या स्नूपी नहीं थे।

155
00:09:56,346 --> 00:09:59,099
अब, आपको हमेशा लगता है
कि पहली बिक्री होने के बाद

156
00:09:59,183 --> 00:10:02,102
सारे रास्ते अपने आप खुल जाएँगे,
पर ऐसा होता नहीं है।

157
00:10:02,186 --> 00:10:05,606
मैं केवल दो या तीन ही बेच सका और फिर,
अचानक, दो-तीन माह तक कुछ नहीं बिका।

158
00:10:05,689 --> 00:10:09,318
पाँच साल तक, स्पार्की ने
कोशिश की और असफल रहे।

159
00:10:09,401 --> 00:10:12,112
और फिर उन्हें कुछ समझ आने लगा।

160
00:10:12,196 --> 00:10:15,073
उन्होंने "लिटिल फोक्स" नाम की
अपनी पहली कॉमिक स्ट्रिप बनाई,

161
00:10:15,574 --> 00:10:17,784
जिसमें चार्ली ब्राउन नाम का एक पात्र था…

162
00:10:17,868 --> 00:10:18,869
केविन स्मिथ
फ़िल्मकार

163
00:10:18,952 --> 00:10:22,456
…और एक कुत्ता था जो बिल्कुल
स्नूपी जैसा तो नहीं, पर उस जैसा दिखता था।

164
00:10:23,415 --> 00:10:27,127
धीरे-धीरे, मुझे पता चला,
कि जब मैं छोटे बच्चों के चित्र बनाता था,

165
00:10:27,211 --> 00:10:31,632
तो संपादकों को वे कार्टून
बहुत अच्छे लगते थे।

166
00:10:31,715 --> 00:10:34,176
आख़िरकार उनका काम पसंद किया जाने लगा था।

167
00:10:34,259 --> 00:10:36,637
और 1950 में एक दिन,

168
00:10:36,720 --> 00:10:39,389
स्पार्की ने अपनी पहली
"पीनट्स" कॉमिक स्ट्रिप छपवाई।

169
00:10:39,473 --> 00:10:40,474
आज से शुरू होता है
"पीनट्स"

170
00:10:40,557 --> 00:10:44,228
छपने वाली उस पहली स्ट्रिप में
तीन पात्र दिखाए गए थे।

171
00:10:44,311 --> 00:10:49,149
जिनमें से एक छोटी लड़की पैटी थी,
और दूसरा एक छोटा लड़का शर्मी था।

172
00:10:49,233 --> 00:10:52,945
और उस स्ट्रिप में चार्ली ब्राउन था,
जो पैदल चलते हुए उनके सामने आया था।

173
00:10:53,028 --> 00:10:56,823
वह रहा। वह रहा चार्ली ब्राउन।
"हमारा प्यारा चार्ली ब्राउन।"

174
00:10:56,907 --> 00:10:59,743
और उसके जाने के तुरंत बाद,
वह कहता है, "उफ़, मुझे उससे नफ़रत है।"

175
00:11:00,619 --> 00:11:02,913
जैसे, यह इतना…

176
00:11:02,996 --> 00:11:04,665
कठोर है, है न?

177
00:11:04,748 --> 00:11:05,958
रॉब आर्मस्ट्रॉन्ग
कार्टूनिस्ट, "जंपस्टार्ट"

178
00:11:06,041 --> 00:11:07,876
पर वह बचपन की बात है।

179
00:11:07,960 --> 00:11:10,629
बच्चे रूखे होते हैं। मेरा मतलब,
वो जिस तरह एक दूसरे से व्यवहार करते हैं…

180
00:11:10,712 --> 00:11:11,922
ड्रू बैरीमोर
अभिनेता, निर्माता

181
00:11:12,005 --> 00:11:15,717
…आपको सचेत करता है
कि पूरी तरह तैयार हो जाओ।

182
00:11:15,801 --> 00:11:18,136
और फिर आपको पूरा जीवन बिताना पड़ता है

183
00:11:18,220 --> 00:11:20,180
यह याद रखने में कि घुटने टेक दो।

184
00:11:20,264 --> 00:11:23,308
जल्द ही, पूरे अमरीका के लोग

185
00:11:23,392 --> 00:11:26,103
हमारे प्यारे चार्ली ब्राउन को
पसंद करने लगे थे।

186
00:11:26,186 --> 00:11:28,522
यहाँ एक पात्र है जो मुझ जैसा है…

187
00:11:28,605 --> 00:11:29,606
पॉल फेग
फ़िल्मकार

188
00:11:29,690 --> 00:11:33,402
…जो मेरे जैसा ही पढ़ाकू है
या वह मेरी तरह सबसे अलग रहता है,

189
00:11:33,485 --> 00:11:36,864
या ऐसा मुझे लगता है। यह बहुत बड़ी बात थी।

190
00:11:36,947 --> 00:11:38,365
जेनिफ़र फिनी बॉयलन
लेखिका

191
00:11:38,448 --> 00:11:40,576
हम देखते थे कि चार्ली ब्राउन पर
सब धौंस जमाते थे।

192
00:11:40,659 --> 00:11:45,622
आपको चार्ली ब्राउन की हिम्मत बढ़ाते
क्योंकि आख़िर वह भी इंसान था।

193
00:11:45,706 --> 00:11:46,707
वह मुश्किलों से घबराता नहीं।

194
00:11:46,790 --> 00:11:47,624
मीया चेक
अभिनेत्री

195
00:11:47,708 --> 00:11:50,669
वह डटकर सामना करता है।
यही बात मुझे बहुत अच्छी लगती है।

196
00:11:50,752 --> 00:11:51,587
कीथ एल. विलियम्स
अभिनेता

197
00:11:51,670 --> 00:11:54,882
स्पार्की का सपना आख़िर सच हो रहा था,

198
00:11:54,965 --> 00:11:57,384
और उन्होंने यह सब अकेले किया था।

199
00:11:57,467 --> 00:11:59,344
चार्ली ब्राउन का यह पूरा किस्सा।

200
00:11:59,428 --> 00:12:02,264
ये मेरे अपने दुखी दिनों की यादें हैं।

201
00:12:02,347 --> 00:12:08,562
मुझे लगता है हमारे अंदर जो कुछ है,
उसकी थोड़ी सी झलक चार्ली ब्राउन में है।

202
00:12:08,645 --> 00:12:11,523
ख़ासकर मैं।
मुख्य रूप से, मैं चार्ली ब्राउन हूँ।

203
00:12:17,029 --> 00:12:18,071
लाइनस,

204
00:12:18,155 --> 00:12:21,700
मैं अपने बारे में 500 शब्द
कैसे लिख पाऊँगा?

205
00:12:22,201 --> 00:12:25,162
मेरे बारे में कुछ भी लिखने लायक नहीं है।

206
00:12:25,245 --> 00:12:28,165
यह होमवर्क दरअसल
तुम्हारे लिए एक बढ़िया अवसर है,

207
00:12:28,248 --> 00:12:29,458
चार्ली ब्राउन।

208
00:12:29,541 --> 00:12:31,168
किस चीज़ का अवसर?

209
00:12:31,710 --> 00:12:36,089
अपने जीवन के बारे में ख़ुद से अहम सवाल
पूछने का यह तुम्हारे लिए एक मौका है।

210
00:12:36,173 --> 00:12:40,552
मैं कौन हूँ? मैं यहाँ क्यों हूँ?
इस दुनिया में मेरा मक़सद क्या है?

211
00:12:40,636 --> 00:12:44,431
हे भगवान। मुझे यह सब कैसे पता चलेगा?

212
00:12:44,515 --> 00:12:48,143
ख़ैर, चार्ली ब्राउन,
जब मेरे सामने मुश्किल सवाल आते हैं,

213
00:12:48,227 --> 00:12:50,729
मैं इतिहास के विद्वानों से पूछता हूँ।

214
00:12:50,812 --> 00:12:54,608
स्पैनिश उपन्यासकार,
मिगेल डे सरवांटेज़ ने एक बार लिखा था,

215
00:12:54,691 --> 00:12:58,362
"मुझे बताओ तुम किन लोगों के साथ रहते हो,
तब मैं बता सकता हूँ कि तुम क्या हो।"

216
00:12:59,279 --> 00:13:02,908
मैं किन लोगों के साथ रहता हूँ?
इसका क्या मतलब है?

217
00:13:02,991 --> 00:13:05,661
इसका मतलब है कि तुम्हें अपने दोस्तों पर
निर्भर होना चाहिए, चार्ली ब्राउन।

218
00:13:05,744 --> 00:13:09,122
जिन लोगों के साथ तुम समय बिताते हो।
शायद वे तुम्हारी मदद कर सकें।

219
00:13:09,623 --> 00:13:13,418
पता नहीं, लाइनस। यह असंभव लगता है।

220
00:13:13,502 --> 00:13:15,045
दुखी मत होओ, च्राली ब्राउन।

221
00:13:15,128 --> 00:13:19,758
जीवन के सबसे आम सवालों के जवाब
जानने के लिए तुम्हारे पास एक हफ़्ता है।

222
00:13:23,428 --> 00:13:26,640
स्पार्की हमेशा कहते थे
कि वह काफी कुछ चार्ली ब्राउन जैसे थे,

223
00:13:26,723 --> 00:13:30,978
पर दरअसल "पीनट्स" के तकरीबन सभी पात्रों
में थोड़ी बहुत स्पार्की की झलक है।

224
00:13:32,896 --> 00:13:34,314
वह एकदम वैसे ही थे…

225
00:13:34,398 --> 00:13:35,607
पेज ब्रैडक - कार्टूनिस्ट/
क्रीएटिव एसोसियेट्स की क्रिएटिव निर्देशक

226
00:13:35,691 --> 00:13:37,693
…जैसी आप "पीनट्स" के रचनाकार के
होने की आशा रखते हैं।

227
00:13:37,776 --> 00:13:40,153
एक तरह से उनके सभी पात्र उसमें मौजूद हैं।

228
00:13:40,237 --> 00:13:43,156
लाइनस मिस्टर शुल्ज़ का दार्शनिक हिस्सा है।

229
00:13:43,240 --> 00:13:46,535
मतलब, जिसमें धारणा है,
कहने के लिए कुछ है।

230
00:13:46,618 --> 00:13:49,997
वह काफ़ी दार्शनिक है।
स्पार्की भी ऐसे ही कुछ थे।

231
00:13:50,080 --> 00:13:53,458
लाइनस हमेशा ही ऐसे बड़े सवाल पूछता रहता है

232
00:13:53,542 --> 00:13:58,130
जो जीवन का मतलब जानने और ब्रह्मांड में
हमारे वजूद और हमारे आपसी संबंध के हैं।

233
00:13:58,213 --> 00:14:01,133
"जीवन मुश्किल है, है न चार्ली ब्राउन?"

234
00:14:01,216 --> 00:14:06,221
शायद मुझमें और लाइनस में समानता है
क्योंकि… मेरे पास एक सुरक्षा कंबल था।

235
00:14:06,305 --> 00:14:09,266
मैं हमेशा अपना नीला कंबल लेकर घूमता था,

236
00:14:09,349 --> 00:14:11,435
तो इसलिए मैं सच में उस जैसा हूँ।

237
00:14:12,102 --> 00:14:14,438
मेरे पास भी एक कंबल था।

238
00:14:15,189 --> 00:14:18,150
और मैं लॉन्ड्रोमैट की वॉशिंग मशीन के

239
00:14:18,233 --> 00:14:20,652
सामने खड़ी होती जहाँ मेरी माँ जाती थीं,

240
00:14:20,736 --> 00:14:25,532
कपड़े धुलने और सूखने तक
वहीं खड़ी होकर रोती रहती थी।

241
00:14:25,616 --> 00:14:27,826
इसलिए सभी मुझे लाइनस बुलाते थे।

242
00:14:27,910 --> 00:14:28,911
फट्ट!

243
00:14:28,994 --> 00:14:31,371
लाइनस बहुत स्मार्ट भी हो सकता है
और बहुत मूर्ख भी।

244
00:14:31,455 --> 00:14:33,498
वह अबोध भी हो सकता है और सर्वज्ञानी भी।

245
00:14:34,166 --> 00:14:38,504
उसका व्यक्तित्व ऐसा है कि हर तरह के
विचार उसके दिमाग़ में आते हैं।

246
00:14:38,587 --> 00:14:42,674
लाइनस और चार्ली ब्राउन में
स्पार्की का प्यारा व्यक्तित्व झलकता है।

247
00:14:43,342 --> 00:14:46,595
दूसरी तरफ़, लाइनस की बड़ी बहन, लूसी…

248
00:14:46,678 --> 00:14:48,347
लूसी बहुत ही ख़ुदगर्ज़ है।

249
00:14:48,430 --> 00:14:51,475
"तुम बहुत ही
उबाऊ इंसान हो, चार्ली ब्राउन।"

250
00:14:51,558 --> 00:14:54,228
और बुरी और एक तरह से डरावनी भी।

251
00:14:54,311 --> 00:14:57,397
लूसी मज़ेदार है,
पर वह सच में ख़ुदगर्ज़ है।

252
00:14:57,481 --> 00:15:00,359
हममें से अधिकतर लोग लूसी को पसंद
नहीं करते क्योंकि वह इतनी ख़ुदगर्ज़ है।

253
00:15:00,442 --> 00:15:01,610
पर साथ ही,

254
00:15:01,693 --> 00:15:05,280
वह हद से ज़्यादा ख़ुदगर्ज़ है,
जो थोड़ा मज़ेदार है।

255
00:15:05,364 --> 00:15:07,950
सब जानते हैं कि लूसी के पास
फुटबॉल हो तो क्या होता है।

256
00:15:08,033 --> 00:15:10,494
जैसे कि चार्ली ब्राउन भाग रहा होता है,
और लूसी फुटबॉल छीन लेती है…

257
00:15:10,577 --> 00:15:11,411
नोहा श्नैप
अभिनेता

258
00:15:11,495 --> 00:15:12,955
…और वह चीखकर पीठ के बल गिर जाता है।

259
00:15:13,038 --> 00:15:13,872
उसने फिर से कर दिखाया!

260
00:15:13,956 --> 00:15:14,957
लाजवाब।

261
00:15:15,040 --> 00:15:16,083
-आह!
-हा!

262
00:15:17,251 --> 00:15:18,210
धम!

263
00:15:18,293 --> 00:15:21,338
मुझे किन पात्रों के साथ
सबसे ज़्यादा सहानुभूति है?

264
00:15:21,421 --> 00:15:24,466
मुझे सभी पसंद हैं क्योंकि उनमें से
हर एक में मुझे अपनी छवि दिखती है।

265
00:15:24,550 --> 00:15:27,678
लूसी मेरा व्यंग्यपूर्ण हिस्सा है।

266
00:15:27,761 --> 00:15:30,055
चार्ली ब्राउन मेरा दुर्बल हिस्सा है।

267
00:15:30,138 --> 00:15:30,973
मुझसे यह सहन नहीं होता

268
00:15:31,056 --> 00:15:33,350
और मेरा सपने देखने वाला हिस्सा,
यक़ीनन, स्नूपी है।

269
00:15:36,687 --> 00:15:38,021
स्नूपी।

270
00:15:38,522 --> 00:15:42,234
जबकि चार्ली ब्राउन और दूसरे बच्चे
थोड़े स्पार्की जैसे थे,

271
00:15:42,317 --> 00:15:44,987
पर स्नूपी के लिए कोई सीमा नहीं थी।

272
00:15:45,070 --> 00:15:48,532
स्नूपी एक कुत्ता था
जो ख़ुद को कुत्ता समझता ही नहीं था,

273
00:15:48,615 --> 00:15:50,993
और वह बहुत आकांक्षापूर्ण था, है न?

274
00:15:51,076 --> 00:15:56,081
हे भगवान। मुझे स्नूपी बहुत पसंद है।
वह बहुत ही प्यारा और मज़ेदार है।

275
00:15:56,164 --> 00:15:58,375
सबको स्नूपी बहुत पसंद है
क्योंकि वह उस शख़्स को दर्शाता था

276
00:15:58,458 --> 00:16:00,252
जो मुझे लगता है हम सब बनना चाहते थे।

277
00:16:00,335 --> 00:16:03,255
आप कहते हैं, "आज, मैं विश्व युद्ध के
सर्वश्रेष्ठ पाइलट होने का नाटक कर रहा हूँ।

278
00:16:03,338 --> 00:16:06,967
कल, मैं नाटक करने वाला हूँ
कि मैं फ़िल्मी सितारा हूँ।" जो भी हो।

279
00:16:07,050 --> 00:16:09,678
स्नूपी अपना जीवन ख़ुद जीता है
और उसकी बहुत सी कल्पनाएँ हैं।

280
00:16:09,761 --> 00:16:14,057
पर स्नूपी भी स्पार्की के जीवन का
वह हिस्सा है जो असली था।

281
00:16:14,141 --> 00:16:16,643
दरअसल, स्नूपी उस कुत्ते पर आधारित है
जो मेरे पास तब था

282
00:16:16,727 --> 00:16:18,604
जब मैं करीब 13 साल का था।

283
00:16:18,687 --> 00:16:22,482
स्नूपी ने हॉकी खेली और आइस-स्केटिंग की
क्योंकि शुल्ज़ ने भी यही किया था।

284
00:16:22,566 --> 00:16:23,400
पेनल्टी
बॉक्स

285
00:16:23,483 --> 00:16:24,943
तो, सभी उत्तम निर्माताओं की तरह,

286
00:16:25,027 --> 00:16:26,862
उनके काम में उनकी अपनी काफी झलक दिखती है,

287
00:16:26,945 --> 00:16:30,282
जो आप एक तरह से
पात्रों की बोलचाल के विषयों में

288
00:16:30,365 --> 00:16:32,284
और जिन चीज़ों के वे प्रशंसक हैं,
उनमें भी देख सकते हैं।

289
00:16:41,752 --> 00:16:44,171
मुझे इस निबंध में अच्छा ग्रेड चाहिए।

290
00:16:45,005 --> 00:16:47,174
शायद मुझे किसी पेशेवर से बात करनी होगी।

291
00:16:48,717 --> 00:16:50,719
मनोचिकित्सक मदद 5 सेंट
डॉक्टर अंदर है

292
00:16:50,802 --> 00:16:54,473
हैलो, चार्ली ब्राउन। आज क्या परेशानी है?

293
00:16:54,556 --> 00:16:57,392
मुझे कक्षा के लिए अपना
निबंध लिखने में परेशानी हो रही है, लूसी।

294
00:16:57,476 --> 00:16:58,644
तुम मदद कर सकती हो?

295
00:16:58,727 --> 00:17:02,564
बिल्कुल, मैंने दरअसल तुम्हारी और तुम्हारी
त्रुटियों के बारे में बहुत सोचा है।

296
00:17:02,648 --> 00:17:06,777
मेरी त्रुटियाँ? मुझे नहीं लगता
इससे कुछ मदद मिलेगी…

297
00:17:06,859 --> 00:17:07,861
सुनो, चार्ली ब्राउन।

298
00:17:07,944 --> 00:17:09,780
अपने बारे में सीखने का
इससे बेहतर कोई तरीका नहीं है

299
00:17:09,863 --> 00:17:12,657
सिवाय इसके कि तुम्हें कोई पेशेवर
तुम्हारी बहुत सी ग़लतियाँ बताए।

300
00:17:13,157 --> 00:17:14,576
मेरी बहुत सी ग़लतियाँ?

301
00:17:14,660 --> 00:17:15,827
बिल्कुल।

302
00:17:15,911 --> 00:17:20,207
और मैंने एक स्वाम्य प्रणाली बनाई है
जिससे तुम्हें काफी जानकारी मिलेगी।

303
00:17:23,292 --> 00:17:25,337
आराम से बैठ जाओ, चार्ली ब्राउन।

304
00:17:25,838 --> 00:17:29,591
मैंने तुम्हारी त्रुटियाँ और कमज़ोरियाँ
दिखाने के लिए कुछ स्लाइडें बनाई हैं।

305
00:17:31,343 --> 00:17:32,427
लाइटें बंद करो, प्लीज़।

306
00:17:41,895 --> 00:17:44,189
चलो तुम्हारे बचपन से शुरू करते हैं।

307
00:17:44,273 --> 00:17:45,482
हमारा प्यारा चार्ली ब्राउन.... जी, सर!

308
00:17:45,566 --> 00:17:48,110
जैसा कि तुम देख सकते हो, शुरू से ही,

309
00:17:48,193 --> 00:17:50,529
तुम्हें कोई ज़्यादा पसंद नहीं करता था।

310
00:17:50,612 --> 00:17:51,613
मुझे उससे
नफ़रत है!

311
00:17:51,697 --> 00:17:52,948
लोकप्रियता तुमसे दूर भागती थी।

312
00:17:55,033 --> 00:17:58,036
तुम अपने साथियों जितने अच्छे नहीं थे।

313
00:17:58,954 --> 00:17:59,955
देखा?

314
00:18:00,831 --> 00:18:02,040
अब, ध्यान दो।

315
00:18:03,458 --> 00:18:06,545
गहराई से देखने पर,
हमें एक मिसाल दिखाई देगी,

316
00:18:06,628 --> 00:18:09,339
लगातार असफल होने की मिसाल।

317
00:18:09,423 --> 00:18:10,883
पॉव!

318
00:18:12,092 --> 00:18:13,552
जब तुम टीम के मैनेजर थे,

319
00:18:13,635 --> 00:18:17,389
तो तुम्हारी बेसबॉल टीम
हर वह गेम हारी जिसमें तुम खेले थे।

320
00:18:17,472 --> 00:18:20,100
ख़ैर, हम कई बार जीते भी हैं।

321
00:18:20,184 --> 00:18:23,270
हाँ, पर वह तभी था
जब तुम्हारी बाँह टूटी हुई थी।

322
00:18:25,772 --> 00:18:27,941
खेलों की बात जारी रखते हैं,

323
00:18:28,775 --> 00:18:32,112
तुम आज तक एक फुटबॉल को किक नहीं मार सके।

324
00:18:33,614 --> 00:18:34,615
देखो।

325
00:18:35,407 --> 00:18:39,077
जब तुम किसी टीम में खेल
भी नहीं रहे होते, तब भी हारते हो।

326
00:18:41,038 --> 00:18:43,290
तुम अकेले और दूसरों के साथ भी हारते हो।

327
00:18:44,333 --> 00:18:47,044
अब, वैलेंटाइन्स डे की बात करते हैं।

328
00:18:48,962 --> 00:18:50,380
ओह हो!

329
00:18:50,464 --> 00:18:53,300
बहुत हुआ! अब और नहीं सुन सकता।

330
00:18:56,720 --> 00:19:01,475
आशा है तुम्हें निबंध में मदद मिली होगी!
कुछ दिनों में हर चीज़ का बिल मिल जाएगा!

331
00:19:03,769 --> 00:19:07,940
असफलता।

332
00:19:08,023 --> 00:19:09,191
आह

333
00:19:09,274 --> 00:19:12,945
स्पार्की को चार्ली ब्राउन के लिए
अधिकतर विचार अपने बचपन से मिले।

334
00:19:15,072 --> 00:19:16,657
पर एक बार अपने बच्चे होते ही,

335
00:19:16,740 --> 00:19:19,868
"पीनट्स" में उनके बचपन की झलक दिखने लगी।

336
00:19:19,952 --> 00:19:24,373
मुझे लगता है अपने बच्चों को देखने पर
मेरे दिमाग़ में इतने विचार आते हैं

337
00:19:24,456 --> 00:19:28,377
जितने मैं मानने को भी तैयार नहीं होऊँगा।

338
00:19:28,460 --> 00:19:32,005
मतलब उन्हें आपस में बहस करते
या ऐसा कुछ करते देखने पर

339
00:19:32,089 --> 00:19:34,091
मेरे दिमाग़ में काफी आइडिया आते हैं।

340
00:19:34,174 --> 00:19:38,846
मुझे लगता है मनोरंजन में
केवल वही चीज़ असल में अनुनाद करती है,

341
00:19:38,929 --> 00:19:42,224
जो केवल एक नज़रिए से आती है।

342
00:19:42,307 --> 00:19:47,521
और एक निर्माता का नज़रिया वह होता है
जो उसका अपना ख़ुद का हो।

343
00:19:47,604 --> 00:19:51,567
बचपन में भी, मैं इस तथ्य से परिचित था

344
00:19:51,650 --> 00:19:54,111
कि अमरीका में कहीं एक आदमी है

345
00:19:54,194 --> 00:19:58,782
जो एक बड़े से डेस्क पर बैठता है
और उसके बीवी-बच्चे हैं।

346
00:19:58,866 --> 00:20:01,910
और वह उठता है, स्नूपी का चित्र बनाता है,
और फिर आइस स्केटिंग के लिए जाता है।

347
00:20:01,994 --> 00:20:04,371
लड़कों में से एक
विमानों के मॉडल बना रहा था,

348
00:20:04,454 --> 00:20:06,331
और मुझे अपना सबसे नया मॉडल दिखा रहा था।

349
00:20:06,415 --> 00:20:09,918
और फिर अचानक, मेरे दिमाग़ में आया,
क्यों न स्नूपी को कुत्ताघर के ऊपर रखा जाए

350
00:20:10,002 --> 00:20:12,629
और वह नाटक करे कि वह प्रथम
विश्व युद्ध का सर्वश्रेष्ठ पाइलट है?

351
00:20:12,713 --> 00:20:15,966
वह एक दिन, अपने दूसरे बेटे
क्रेग की बात सुन रहे थे,

352
00:20:16,049 --> 00:20:18,260
जब एक युवक अंदर आया और क्रेग बोला,

353
00:20:18,343 --> 00:20:20,679
"वह बंदा जो कूल जैसा लगता है।"

354
00:20:20,762 --> 00:20:22,389
जो कूल की शुरुआत हो गई।

355
00:20:23,390 --> 00:20:27,060
कॉमिक स्ट्रिप की हर चीज़ का
स्पार्की से कुछ संबंध था।

356
00:20:27,144 --> 00:20:31,940
अगर वह संगीत की कोई रचना करते
जो श्रोडर बजा रहा होता,

357
00:20:32,024 --> 00:20:33,775
तो वह वही रचना होती
जो उन्हें बहुत पसंद थी।

358
00:20:33,859 --> 00:20:34,693
हे
भगवान!

359
00:20:34,776 --> 00:20:36,236
उन्हें अपने जीवन से बहुत प्रेरणा मिली।

360
00:20:36,320 --> 00:20:39,865
उनके इर्द-गिर्द होने पर आप हमेशा सोचते
कि आख़िर वह क्या देख रहे हैं।

361
00:20:39,948 --> 00:20:44,661
मैं हमेशा उन्हें अपना स्वीट बैबू बुलाती।
जल्द ही वह कॉमिक स्ट्रिप में था…

362
00:20:44,745 --> 00:20:48,415
"और यह है ख़ासतौर पर
मेरे स्वीट बैबू के लिए।"

363
00:20:48,498 --> 00:20:50,584
…और ऐसा कुछ बन गया जिससे सैली…

364
00:20:50,667 --> 00:20:52,085
हैप्पी वैलेंटाइन्स डे,
मेरे स्वीट बैबू!

365
00:20:52,169 --> 00:20:53,378
…लाइनस को हमेशा चिढ़ाती थी।

366
00:20:53,462 --> 00:20:56,089
"मैं तुम्हारा स्वीट बैबू नहीं हूँ।"

367
00:20:56,173 --> 00:20:58,842
"पिगपेन।"
उस वाक्यांश का क्या मतलब लगता है?

368
00:20:58,926 --> 00:21:03,722
"पिगपेन", मेरे एक दोस्त ने यह नाम रखा था,
वह अपने बच्चों के मज़ाकिया नाम रखता था।

369
00:21:03,805 --> 00:21:06,391
और मुझे याद है, उसका छोटा बच्चा
कमरे में इधर-उधर भाग रहा था,

370
00:21:06,475 --> 00:21:07,893
और उसने कहा, "सोने जाओ, पिगपेन।"

371
00:21:07,976 --> 00:21:11,313
और मुझे लगा एक मज़ेदार पात्र के लिए
यह नाम बढ़िया रहेगा।

372
00:21:11,396 --> 00:21:15,275
यहाँ एक पात्र है जिसे लगता है
सबको उस पर हँसना चाहिए।

373
00:21:15,359 --> 00:21:16,818
और कभी-कभार दूसरे पात्र भी,

374
00:21:16,902 --> 00:21:20,197
वे पिगपेन के पास आकर कहते,
"तुम्हें ख़ुद पर शर्म आनी चाहिए।"

375
00:21:20,781 --> 00:21:23,450
"पता है वह कैसा लगता है?" "क्या?"

376
00:21:23,951 --> 00:21:26,161
"इंसानों द्वारी बनाई उपजाऊ भूमि।"

377
00:21:26,245 --> 00:21:30,582
और उसे कोई फ़्रक नहीं पड़ता।
पिगपेन का अपना रुतबा है।

378
00:21:30,666 --> 00:21:33,043
एक विपरीतलिंगी बच्चा होते हुए,

379
00:21:33,126 --> 00:21:35,462
शायद यही बात थी
जिसकी तरफ़ मैं आकर्षित हुई थी।

380
00:21:45,889 --> 00:21:48,267
लूसी से इसमें कोई मदद नहीं मिली।

381
00:21:48,350 --> 00:21:50,644
शायद मुझे एक और राय की ज़रूरत है।

382
00:21:51,562 --> 00:21:56,191
सत्तानवे, 98, 99, 100।

383
00:21:56,275 --> 00:21:57,484
मेरी बारी।

384
00:22:02,447 --> 00:22:03,574
पिगपेन!

385
00:22:05,701 --> 00:22:07,327
तुम सारी धूल उड़ा रहे हो।

386
00:22:24,928 --> 00:22:28,348
हैलो, चार्ली ब्राउन।
मिट्टी के गोले बनाने में मेरी मदद करोगे?

387
00:22:28,432 --> 00:22:33,270
शायद मैं नहीं कर पाऊँगा, पिगपेन।
मुझे स्कूल का प्रोजेक्ट करना है।

388
00:22:33,353 --> 00:22:35,856
अरे! आओ हमारे साथ रस्सी कूदो!

389
00:22:35,939 --> 00:22:38,734
अरे, नहीं।
वह लाल बालों वाली छोटी लड़की आ रही है।

390
00:22:41,737 --> 00:22:43,697
क्या बात है, चार्ली ब्राउन?

391
00:22:43,780 --> 00:22:46,700
-उसे मेरी शक्ल नज़र नहीं आनी चाहिए।
-क्यों नहीं?

392
00:22:47,284 --> 00:22:49,286
अगर उसने जो देखा उसे पसंद नहीं आया तो?

393
00:22:49,828 --> 00:22:53,040
शायद यह ज़्यादा ज़रूरी है
कि तुम ख़ुद को कैसे देखते हो।

394
00:22:53,123 --> 00:22:55,542
लोग चाहे जो भी कहें
मैं ख़ुद को पसंद करता हूँ।

395
00:22:56,251 --> 00:23:00,631
सच में? भले ही उन्हें तुम… गंदे लगो?

396
00:23:01,131 --> 00:23:06,136
ख़ैर, मैं ख़ुद को गंदा नहीं समझता।
मैं ख़ुद को इतिहास का हिस्सा मानता हूँ,

397
00:23:06,220 --> 00:23:09,723
जो कई सालों से
धूल और मिट्टी से सना हुआ है।

398
00:23:09,806 --> 00:23:12,392
पर मुझमें तुम्हारे जैसा
आत्मविश्वास नहीं है, पिगपेन।

399
00:23:13,393 --> 00:23:16,396
अच्छा होगा कि इससे पहले लाल बालों वाली
छोटी लड़की मुझे देखे मैं चला जाऊँ।

400
00:23:18,982 --> 00:23:20,567
बेचारा चार्ली ब्राउन।

401
00:23:27,574 --> 00:23:29,117
एकदम चार्ली ब्राउन की तरह,

402
00:23:29,201 --> 00:23:33,205
स्पार्की की असल ज़िंदगी में भी
एक लाल बालों वाली छोटी लड़की थी।

403
00:23:33,705 --> 00:23:38,126
अपनी जवानी में, स्पार्की उस लाल बालों वाली
छोटी लड़की, डॉना वोल्ड से मिले थे।

404
00:23:38,710 --> 00:23:41,713
और उससे बेइंतहा प्यार करने लगे थे।

405
00:23:41,797 --> 00:23:45,384
और डॉना की शादी
एक अग्निशामक से होने वाली थी,

406
00:23:45,467 --> 00:23:49,012
और वह अग्निशामक के प्रति निश्चित नहीं थी।

407
00:23:49,096 --> 00:23:53,058
और उसने उससे रिश्ता तोड़ लिया,
और स्पार्की के साथ रिश्ता जोड़ लिया।

408
00:23:54,601 --> 00:23:57,187
मुझे पूरा यक़ीन था कि वह मुझसे शादी करेगी।

409
00:23:59,106 --> 00:24:00,315
पर उसने नहीं की।

410
00:24:00,816 --> 00:24:03,902
मुझे लगता है कि उन्होंने सोचा,
"अगर मैं अच्छे से मेहनत करूँ,

411
00:24:03,986 --> 00:24:06,029
अगर मैं यह बनूँ या वह और…

412
00:24:06,113 --> 00:24:08,782
वह उस अग्निशामक को भूलकर मेरी हो जाएगी।"

413
00:24:08,866 --> 00:24:12,494
पर, नहीं, उसने अपना मन बना लिया
और उसने अग्निशामक से शादी कर ली।

414
00:24:12,578 --> 00:24:18,166
मैंने उसे पूरे दिलो-जान से चाहा,
और वह मुझे छोड़कर चली गई।

415
00:24:18,250 --> 00:24:19,376
जानता हूँ कोई मुझे पसंद नहीं करता..

416
00:24:19,459 --> 00:24:23,463
मैं उस किस्से के बाद संभल नहीं पाया।
सालों मैं उसके सपने देखता रहा।

417
00:24:24,464 --> 00:24:27,176
वह उस औरत से शादी करना चाहते थे।

418
00:24:27,259 --> 00:24:30,429
यह कहानी चार्ली ब्राउन के जीवन के जैसी है।

419
00:24:30,512 --> 00:24:32,931
-मेल
-फेंक दिया!

420
00:24:36,852 --> 00:24:39,730
पीनट्स गैंग में
चार्ली ब्राउन अकेला नहीं था

421
00:24:39,813 --> 00:24:41,481
जो प्यार में बदकिस्मत रहा।

422
00:24:41,565 --> 00:24:44,193
"पीनट्स", एक अनुत्तरित प्यार की कहानी है।

423
00:24:45,319 --> 00:24:47,863
लूसी श्रोडर पर फ़िदा है।

424
00:24:47,946 --> 00:24:50,866
जिससे मैं हमेशा खिलखिला उठता,
क्योंकि उसका जवाब हमेशा "ना" होता था।

425
00:24:50,949 --> 00:24:52,075
लालो अलकराज़
कार्टूनिस्ट, "ला कुकाराचा"

426
00:24:52,159 --> 00:24:53,702
सैली को लाइनस चाहिए।

427
00:24:53,785 --> 00:24:56,788
एक समय आया, जब पेपरमिंट पैटी
एक तरह से चार्ली ब्राउन को चाहती है।

428
00:24:56,872 --> 00:25:00,876
तो यह एक तरह से इन बच्चों की अटूट कड़ी है

429
00:25:00,959 --> 00:25:07,174
जिनके दिल प्यार से भरे हैं,
पर प्यार… कभी वापस नहीं मिलता।

430
00:25:08,175 --> 00:25:10,302
लाल बालों वाली छोटी लड़की की तलाश

431
00:25:10,385 --> 00:25:13,514
इतनी ज़्यादा… मुझसे संबंधित थी,

432
00:25:13,597 --> 00:25:15,974
क्योंकि स्कूल में किसी न किसी लड़की पर

433
00:25:16,058 --> 00:25:21,188
मैं इतना फ़िदा रहता था
जिसके पास जाने की हिम्मत भी नहीं होती थी।

434
00:25:21,271 --> 00:25:22,272
इरा ग्लास
"दिस अमेरिकन लाइफ़"

435
00:25:22,356 --> 00:25:24,942
और कई बार सोचता था, "आज यक़ीनन
वह दिन होगा जब मैं आख़िरकार

436
00:25:25,025 --> 00:25:27,069
उस लाल बालों वाली छोटी लड़की के
पास जाकर उससे बात करूँगा।"

437
00:25:27,152 --> 00:25:30,072
"आज ही वह दिन होगा।"
और फिर वह दिन कभी नहीं आता।

438
00:25:30,155 --> 00:25:32,574
प्यार आपसे अजीब काम करवाता है..

439
00:25:50,342 --> 00:25:52,135
तुममें इतनी प्रतिभा है, श्रोडर।

440
00:25:52,886 --> 00:25:55,889
तुम्हें लगता है लोग तुम्हें
तुम्हारे संगीत के कारण पसंद करते हैं?

441
00:25:57,099 --> 00:26:00,769
हो सकता है वह सच हो, चार्ली ब्राउन,
पर यह किस्मत का खेल है,

442
00:26:00,853 --> 00:26:05,148
क्योंकि मुझे संगीत बजाने के बारे में जो
बात सबसे ज़्यादा पसंद है, वह है अकेलापन।

443
00:26:10,028 --> 00:26:12,698
यह ऐसा है मानो संगीत
आपके व्यक्तित्व को दर्शाता है।

444
00:26:13,574 --> 00:26:16,577
पता नहीं संगीत मेरे बारे में
क्या दर्शा सकेगा।

445
00:26:26,044 --> 00:26:30,257
तुम्हारे निबंध का क्या हो रहा है,
चार्ली ब्राउन? मेरे स्लाइड शो से मदद मिली?

446
00:26:33,760 --> 00:26:36,972
हैलो, श्रोडर। क्या तुम्हें मेरी याद आई?

447
00:26:48,775 --> 00:26:53,488
सालों के चलते, "पीनट्स" का विकास
और बदलाव भी स्पार्की की तरह ही हुआ।

448
00:26:53,572 --> 00:26:56,200
और यह हमेशा मज़ेदार होने जैसा नहीं था।

449
00:26:56,283 --> 00:27:00,287
मेरे अपने बच्चे बड़े हो गए, स्ट्रिप भी
बच्चों पर कम केन्द्रित होने लगी।

450
00:27:00,370 --> 00:27:02,873
अब स्ट्रिप अधिक काल्पनिक हो गई है,

451
00:27:02,956 --> 00:27:06,502
और बच्चे तो बस
वयस्कों के व्यंग्य चित्र हैं

452
00:27:06,585 --> 00:27:10,005
और जिन परेशानियों का वे सामना करते हैं
और जो बातें वे कहते हैं।

453
00:27:11,215 --> 00:27:14,301
यह मज़ेदार पात्रों और मज़ेदार पलों का
एक प्यारा सा कार्टून है।

454
00:27:14,384 --> 00:27:17,888
पर इसमें एक तरह की गहराई भी है।

455
00:27:17,971 --> 00:27:21,600
पात्र इतने जटिल हैं और वे इंसानी अहसासों,

456
00:27:21,683 --> 00:27:24,686
उनकी भावनाओं और उनकी
परिस्थितियों की बातें करते हैं।

457
00:27:25,270 --> 00:27:32,236
शायद मूड प्रदर्शित करने में
उनका जवाब नहीं है।

458
00:27:32,319 --> 00:27:33,195
एल रोकर
पत्रकार

459
00:27:33,278 --> 00:27:35,864
उन्होंने देश का मूड प्रदर्शित किया।

460
00:27:35,948 --> 00:27:37,658
लगता है मानो वह हमेशा से
सच की तलाश में थे…

461
00:27:37,741 --> 00:27:38,742
बिली जीन किंग
टेनिस चैम्पियन/एक्टिविस्ट

462
00:27:38,825 --> 00:27:40,035
…और सच बताने की भी।

463
00:27:40,118 --> 00:27:45,207
स्पार्की चाहते थे कि यह दुनिया
सबके लिए एक समान हो और यही उनका सच है।

464
00:27:46,959 --> 00:27:51,588
सन् 1960 के दशक के अंत में,
स्पार्की ने पेपरमिंट पैटी की रचना की,

465
00:27:51,672 --> 00:27:54,216
एक स्वतंत्र लड़की
जो एकल अभिभावक के साथ रहती थी,

466
00:27:54,299 --> 00:27:58,178
जिसने अपने स्कूल का ड्रेस नियम
सैंडल और निकर पहनकर तोड़ा था।

467
00:27:59,054 --> 00:28:01,348
वह बहुत ही अलग थी।

468
00:28:01,431 --> 00:28:03,725
वह कॉमिक पृष्ठ पर दिखने वाली

469
00:28:03,809 --> 00:28:05,352
कोई घिसी पिटी महिला पात्र नहीं थी।

470
00:28:05,435 --> 00:28:07,312
उसकी अपनी ही हस्ती है।

471
00:28:07,396 --> 00:28:10,691
वह बहुत ही अनोखी है
और अनोखी होकर भी मस्त है

472
00:28:10,774 --> 00:28:12,192
और उसे ख़ुद पर बहुत भरोसा है।

473
00:28:12,860 --> 00:28:15,362
पेपरमिंट पैटी के बहुत ख़राब ग्रेड आते हैं।

474
00:28:15,445 --> 00:28:18,240
वह हमेशा कक्षा में सोती रहती है।

475
00:28:19,324 --> 00:28:20,659
पर वह बेसबॉल खेलने में उस्ताद है।

476
00:28:20,742 --> 00:28:24,496
और हर बार चक की बेसबॉल टीम को हरा देती है।

477
00:28:24,580 --> 00:28:27,541
कभी-कभी, मतलब, 100-1 से।

478
00:28:28,125 --> 00:28:30,002
खेल प्रेमी, पेपरमिंट पैटी की प्रेरणा

479
00:28:30,085 --> 00:28:33,589
कुछ हद तक स्पार्की के दोस्त
बिली जीन किंग से मिली थी,

480
00:28:33,672 --> 00:28:36,884
जो सबसे बड़े टेनिस खिलाड़ियों
में से एक थीं।

481
00:28:37,634 --> 00:28:40,304
आपने महिलाओं,
लड़कियों को खेलों में देखा है,

482
00:28:40,387 --> 00:28:43,348
जो यक़ीनन, बतौर लड़की
मुझे लगता है, "यह तो बढ़िया है।"

483
00:28:43,432 --> 00:28:45,017
स्पार्की सच में महिलावादी थे।

484
00:28:45,100 --> 00:28:46,935
"पीनट्स" की दुनिया में,

485
00:28:47,019 --> 00:28:50,230
स्पार्की ने हमेशा सुनिश्चित किया
कि लड़कियाँ हमेशा लड़कों जितनी ताकतवर हों

486
00:28:50,314 --> 00:28:52,399
और अक्सर उनसे ज़्यादा ताकतवर भी।

487
00:28:52,482 --> 00:28:53,317
बिना डरे कह डालो!!

488
00:28:53,400 --> 00:28:55,736
कॉमिक स्ट्रिप्स ने हमारी संस्कृति को
अच्छे से प्रतिबिंबित किया है।

489
00:28:55,819 --> 00:29:01,200
और यह भी हो सकता है कि पेपरमिंट पैटी
बच्चों में नए चलन को दर्शाती है

490
00:29:01,283 --> 00:29:03,493
कि अधिक स्वतंत्र बनें और बिना डरे कह दें।

491
00:29:03,577 --> 00:29:07,456
"मैं आ गई दोस्त! रोक सको तो रोक लो!"

492
00:29:07,539 --> 00:29:08,540
ठक!

493
00:29:12,794 --> 00:29:13,837
विरोधी टीम
12

494
00:29:13,921 --> 00:29:14,922
होम टीम
00

495
00:29:41,698 --> 00:29:42,741
हाँ!

496
00:29:45,410 --> 00:29:46,411
हाँ!

497
00:29:52,960 --> 00:29:54,211
अच्छा खेले, चक।

498
00:29:54,294 --> 00:29:56,880
पर लग रहा था
तुम पूरी तरह से ध्यान नहीं लगा रहे थे।

499
00:29:56,964 --> 00:30:00,133
मुझे हैरानी है कि तुम्हारे टीम मैनेजर ने
तुम्हें अपनी जगह से नहीं हटाया।

500
00:30:00,217 --> 00:30:02,302
यही उनका मैनेजर है, सर।

501
00:30:02,886 --> 00:30:04,721
तुम ठीक हो, चार्ली ब्राउन?

502
00:30:04,805 --> 00:30:06,807
बस मेरा होमवर्क परेशान कर रहा है।

503
00:30:06,890 --> 00:30:09,351
मुझे अपने जीवन के मायने जानने हैं।

504
00:30:09,434 --> 00:30:12,229
ओह, चक, यह तो बहुत मुश्किल काम है।

505
00:30:12,312 --> 00:30:15,482
शुक्र है हमारी अध्यापिका ने
हमें कोई होमवर्क नहीं दिया।

506
00:30:15,566 --> 00:30:18,318
इस हफ़्ते हर दिन हमें होमवर्क मिला है, सर।

507
00:30:19,695 --> 00:30:22,614
लोग हमेशा से
जीवन के मायने के बारे में सोचते आए हैं,

508
00:30:22,698 --> 00:30:23,699
चार्ली ब्राउन।

509
00:30:23,782 --> 00:30:26,827
मेरे दादाजी हमेशा कहते थे
कि हमारे जीवन का मुख्य उद्देश्य

510
00:30:26,910 --> 00:30:28,620
प्यार देना और प्यार पाना है।

511
00:30:30,664 --> 00:30:32,749
वह बहुत विलाप भी करते थे।

512
00:30:34,251 --> 00:30:36,920
पता नहीं मुझसे कभी कोई प्यार भी कर पाएगा।

513
00:30:37,004 --> 00:30:41,633
मैंने लूसी से मदद माँगी, पर उसने मुझे
बस मेरी खामियाँ बताईं।

514
00:30:41,717 --> 00:30:43,760
क्या मुझमें कुछ अच्छा भी है?

515
00:30:43,844 --> 00:30:47,598
बिल्कुल, चक। तुममें बहुत से अच्छे गुण हैं।

516
00:30:47,681 --> 00:30:50,767
सच में? मिसाल के तौर पर क्या हैं?

517
00:30:55,647 --> 00:30:58,066
तुम बहुत उदार हो।

518
00:31:00,944 --> 00:31:02,237
और तुम दयालु हो।

519
00:31:02,321 --> 00:31:05,782
और हाँ, मददगार भी।
तुम बहुत मदद करते हो, चक।

520
00:31:05,866 --> 00:31:10,662
वाह, दयालु, उदार और मददगार।
शुक्रिया, दोस्तों!

521
00:31:11,163 --> 00:31:13,081
सुनो, लूसी। पता है?

522
00:31:13,165 --> 00:31:17,002
तुम ग़लत थीं।
मैं दयालु, उदार और मददगार हूँ।

523
00:31:17,085 --> 00:31:19,421
वे तो ऐसा कहेंगे ही, चार्ली ब्राउन।

524
00:31:19,505 --> 00:31:22,132
तुम दयालु हो क्योंकि तुम्हारे गेंद पर
शॉट मारना आसान था।

525
00:31:22,216 --> 00:31:24,593
तुम उदार थे क्योंकि तुमने
उन्हें इतने सारे रन बनाने दिए।

526
00:31:24,676 --> 00:31:26,845
और तुमने गेम जीतने में उनकी मदद की।

527
00:31:28,555 --> 00:31:31,266
तुम मेरे दादाजी की तरह
लग रहे हो, चार्ली ब्राउन।

528
00:31:34,311 --> 00:31:37,689
फ्रैंकलिन आर्मस्ट्रॉन्ग
पीनट्स गैंग में शामिल होने वाले

529
00:31:37,773 --> 00:31:39,358
आख़िरी मुख्य पात्रों में से एक था।

530
00:31:39,441 --> 00:31:42,736
और उसके आने पर,
कॉमिक हमेशा के लिए बदल गईं।

531
00:31:43,445 --> 00:31:48,825
मैं आठवीं कक्षा में था
जब "पीनट्स" में फ्रैंकलिन शामिल किया गया।

532
00:31:48,909 --> 00:31:52,120
और मुझे याद है मैंने कहा था, "वाह।"
अब तो अश्वेत पात्र भी आ गया।

533
00:31:52,204 --> 00:31:53,372
अश्वेत बच्चा उसमें शामिल था।

534
00:31:53,455 --> 00:31:56,750
मैं कॉमिक स्ट्रिप पढ़ रहा हूँ
और अचानक उसमें एक बच्चा है

535
00:31:56,834 --> 00:31:57,835
जो मेरे जैसा लगता है।

536
00:31:58,919 --> 00:32:03,006
भले ही आज यह कोई बड़ी बात न लगे,
पर 1968 में,

537
00:32:03,090 --> 00:32:07,636
अश्वेत और श्वेत बच्चों का एक ही कॉमिक
स्ट्रिप में मिलकर खेलना बहुत बड़ी बात थी।

538
00:32:08,387 --> 00:32:12,140
वर्ष 1968 की बात है,
जब वह स्ट्रिप में फ्रैंकलिन को लाए थे,

539
00:32:12,224 --> 00:32:16,019
और डॉ. किंग की हत्या
के कारण शहर जल रहे थे।

540
00:32:16,603 --> 00:32:18,522
डॉ. मार्टिन लूथर किंग,

541
00:32:18,605 --> 00:32:21,775
नागरिक अधिकार आंदोलन में
अहिंसा के प्रचारक की

542
00:32:21,859 --> 00:32:24,528
मेम्फ़िस, टेनेसी में गोली मारकर
हत्या कर दी गई है।

543
00:32:24,611 --> 00:32:29,992
और एक महिला ने स्पार्की से संपर्क किया।
उसका नाम हैरियट ग्लिकमैन था।

544
00:32:30,075 --> 00:32:34,663
उसने कहा, "अब समय है, श्रीमान शुल्ज़,
कि आपके पास जो मंच है,

545
00:32:34,746 --> 00:32:36,415
आप उसका सही इस्तेमाल करें।"

546
00:32:36,498 --> 00:32:42,254
उसने कहा, "मेरे ख़्याल से आपको "पीनट्स"
में कोई अश्वेत बच्चा शामिल करना चाहिए।"

547
00:32:42,337 --> 00:32:46,049
उन्होंने कहा, "मैं नहीं कर सकता। मुझे
अश्वेत बच्चे के बचपन का कुछ पता नहीं है।"

548
00:32:46,550 --> 00:32:50,512
तो हैरियट ग्लिकमैन ने अपने दोस्तों,
केनेथ कैली और मॉनिका गनिंग से कहा,

549
00:32:50,596 --> 00:32:54,600
जो अश्वेत थे, और अभिभावक भी,
कि शुल्ज़ को भी लिखें।

550
00:32:55,267 --> 00:32:59,813
उस समय, कॉमिक्स में
किसी दूसरे जाति के लोग होते ही नहीं थे,

551
00:32:59,897 --> 00:33:03,108
और स्पार्की को लगा
कि अगर वह यह बदलाव ला पाए

552
00:33:03,192 --> 00:33:05,152
तो सब बच्चों के लिए इसके क्या मायने होंगे।

553
00:33:05,235 --> 00:33:08,572
वह ऐसा कुछ करना चाहते थे
जिसके कुछ मायने हों,

554
00:33:08,655 --> 00:33:10,157
जिससे कोई संदेश मिल सके।

555
00:33:10,240 --> 00:33:13,410
उनकी बात का मतलब समझ आता था
क्योंकि वह एक निष्पक्ष इंसान थे।

556
00:33:13,493 --> 00:33:17,539
और, मेरा मतलब,
जातीय असमानता निष्पक्षता नहीं होती।

557
00:33:17,623 --> 00:33:19,875
मैंने काफ़ी समय तक फ्रैंकलिन को रोक कर रखा

558
00:33:19,958 --> 00:33:23,045
क्योंकि मुझे लगता था
कि मैं उसे ठीक से शामिल नहीं कर पाऊँगा।

559
00:33:23,128 --> 00:33:23,962
एक,
प्लीज़

560
00:33:24,046 --> 00:33:26,924
और मैं नहीं चाहता था कि यह ऐसा लगे
मानो मैं कृपा दिखा रहा हूँ।

561
00:33:27,007 --> 00:33:29,676
मैंने इसे बिना धूमधाम के करने की कोशिश की।

562
00:33:29,760 --> 00:33:34,306
दो छोटे बच्चों की समुद्रतट पर मिलने की एक
छोटी सी घटना के दौरान मैं उसे सामने लाया।

563
00:33:34,389 --> 00:33:37,643
और उन्हें पता चला
कि उन दोनों को रेत के किले बनाना पसंद था।

564
00:33:37,726 --> 00:33:40,270
इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता
कि एक अश्वेत था और दूसरा श्वेत।

565
00:33:40,354 --> 00:33:42,439
"अब, तुमने कर दिखाया, चार्ली ब्राउन,

566
00:33:42,523 --> 00:33:44,858
यह सचमुच का रेत का महल है!"

567
00:33:44,942 --> 00:33:47,611
पता है, अख़बारों ने
स्ट्रिप न छापने की धमकी दी।

568
00:33:47,694 --> 00:33:50,656
और उन्होंने कहा, "ठीक है, मत छापो।"
और फिर उन्होंने ऐसा नहीं किया।

569
00:33:50,739 --> 00:33:53,700
और फिर वे बोले, "अच्छा,
बस उन्हें एक साथ स्कूल में मत दिखाना।"

570
00:33:53,784 --> 00:33:56,036
पर हाँ, उन्होंने यही किया।

571
00:33:56,119 --> 00:33:58,413
फ्रैंकलिन की सबसे दिलचस्प बात यह थी,

572
00:33:58,497 --> 00:34:04,336
कि उसका व्यक्तित्व तो याद ही नहीं रहता,
बस उसकी गंभीरता ही नज़र आती थी।

573
00:34:04,419 --> 00:34:08,422
वह एक गंभीर बच्चा था
जिसे देखकर यह लगने लगता था,

574
00:34:08,507 --> 00:34:10,634
आज एक वयस्क के रूप में अगर देखें,

575
00:34:11,217 --> 00:34:16,306
तब समझ आता है कि श्वेतों की दुनिया में
इस अश्वेत बच्चे के लिए यह सब झेलना,

576
00:34:16,389 --> 00:34:18,266
भले ही यह कॉमिक स्ट्रिप की दुनिया थी,

577
00:34:18,350 --> 00:34:20,143
कितना मुश्किल रहा होगा।

578
00:34:20,226 --> 00:34:23,397
उसे पता था कि हर कोई बस उसे घूर रहा था।

579
00:34:40,121 --> 00:34:44,543
शायद मेरे जीवन का यही उद्देश्य है:
कुत्ते को खाना खिलाना।

580
00:34:49,089 --> 00:34:51,425
शायद मैं अब और देर नहीं कर सकता।

581
00:34:51,507 --> 00:34:52,885
बेहतर होगा लिखना शुरू कर दूँ।

582
00:35:06,982 --> 00:35:08,734
कुत्ते के रूप में मेरी ज़िदंगी

583
00:35:12,070 --> 00:35:16,950
वह एक अंधेरी और तूफ़ानी रात थी…

584
00:35:24,708 --> 00:35:28,420
मैं कौन हूँ?

585
00:35:31,507 --> 00:35:33,050
मैं कुछ नहीं कर सकता।

586
00:35:33,133 --> 00:35:35,135
शायद मुझे थोड़ी ताज़ी हवा खानी चाहिए।

587
00:35:47,648 --> 00:35:49,691
चार्ली ब्राउन और उसके दोस्तों के साथ

588
00:35:49,775 --> 00:35:54,154
सबसे बड़ी घटना हुई जब उन्हें
"अ चार्ली ब्राउन क्रिसमस" में

589
00:35:54,238 --> 00:35:57,074
पहली बार टीवी पर दिखाया गया।

590
00:35:57,157 --> 00:35:59,243
मेरी माँ ने सही समय पर
हमारा रंगीन टीवी ख़रीदा था…

591
00:35:59,326 --> 00:36:00,953
डैन "टॉम टुमॉरो" पर्किन्स
कार्टूनिस्ट, "दिस माडर्न वर्ल्ड"

592
00:36:01,036 --> 00:36:03,455
…ताकि मैं रंगीन टीवी पर
क्रिसमस स्पेशल देख सकूँ।

593
00:36:03,539 --> 00:36:05,707
यह मेरे लिए बहुत अहम पल था।

594
00:36:05,791 --> 00:36:09,211
हर क्रिसमस, हम सब इसे
मिलकर देखते हैं और गर्म कोको पीते हैं

595
00:36:09,294 --> 00:36:11,088
और इसमें बहुत मज़ा आता है।

596
00:36:12,005 --> 00:36:15,509
मैं ख़ुद कभी क्रिसमस नहीं मनाता। क्योंकि
मैं एक यहूदी हूँ। मुझे क्रिसमस पसंद नहीं।

597
00:36:15,592 --> 00:36:18,178
इसके मेरे लिए कोई मायने नहीं हैं।
क्रिसमस मेरे लिए बेमानी है।

598
00:36:18,262 --> 00:36:23,183
पर चार्ली ब्राउन का क्रिसमस स्पेशल…
मतलब क्या इससे बेहतर कुछ हो सकता है?

599
00:36:23,267 --> 00:36:25,978
"अ चार्ली ब्राउन क्रिसमस"
सबको बहुत पसंद आई,

600
00:36:26,061 --> 00:36:29,565
और जल्द ही हर त्यौहार के लिए
एक "पीनट्स" स्पेशल आने लगा।

601
00:36:29,648 --> 00:36:32,359
बचपन में मैंने कभी
पारंपरिक त्यौहार नहीं मनाए थे।

602
00:36:32,442 --> 00:36:34,903
जैसे, मैं शायद काम के लिए
सफ़र कर रही होती।

603
00:36:34,987 --> 00:36:37,072
और इसलिए मेरे लिए,

604
00:36:37,155 --> 00:36:41,660
वे स्पेशल याद दिलाने जैसे थे
जो मैं एक पारंपरिक घर में नहीं देख पाई थी,

605
00:36:41,743 --> 00:36:44,329
"अभी यह वाला त्यौहार है।
अभी साल का यह समय है।"

606
00:36:44,913 --> 00:36:47,416
मुझे हैलोवीन स्पेशल की याद है,

607
00:36:47,499 --> 00:36:48,834
ग्रेट पम्पकिन स्पेशल की भी,

608
00:36:48,917 --> 00:36:51,628
और सबका मज़ाक में पूछना,
"तुम्हें क्या मिला?"

609
00:36:51,712 --> 00:36:55,048
"मुझे एक सेब मिला।" "मुझे चॉकलेट मिली।"
चार्ली ब्राउन…

610
00:36:55,132 --> 00:36:57,134
मुझे एक पत्थर मिला।

611
00:36:58,385 --> 00:37:01,013
ठीक है। चलो फिर से शुरू करते हैं।

612
00:37:06,351 --> 00:37:11,148
पाँच, चार, तीन, दो… सारे इंजन चालू।

613
00:37:11,648 --> 00:37:14,484
त्यौहार स्पेशल से
"पीनट्स" इतना प्रसिद्ध होने लगा

614
00:37:14,568 --> 00:37:19,573
कि नासा ने अपोलो 10 मॉड्यूल के नाम
चार्ली ब्राउन और स्नूपी पर रख दिए।

615
00:37:19,656 --> 00:37:22,993
आपके इस पूरे प्रोग्राम का हिस्सा बनकर
हमें बहुत ख़ुशी है,

616
00:37:23,076 --> 00:37:24,453
और हम बहुत ही आभारी हैं।

617
00:37:24,536 --> 00:37:27,706
मुझे पता नहीं था कि ये सारी
अजीब चीज़ें होने वाली थीं,

618
00:37:27,789 --> 00:37:29,833
जैसे कि स्नूपी का चंद्रमा पर जाना।

619
00:37:29,917 --> 00:37:32,252
समझ गया। हमें समानता
वहाँ भी दिखाई देती है।

620
00:37:34,129 --> 00:37:37,466
यह यक़ीनन मेरे पूरे जीवन का
दिल को सबसे ज़्यादा छूने वाला अनुभव था।

621
00:37:37,549 --> 00:37:38,967
स्वागत है!!
चार्ली ब्राउन

622
00:37:39,051 --> 00:37:42,429
आपको संस्कृति का एक बहुत
प्रतिष्ठित हिस्सा होना होता है

623
00:37:42,513 --> 00:37:44,806
ताकि वे चंद्रयान का नाम
आपके नाम पर रख सकें।

624
00:37:44,890 --> 00:37:47,559
आप मेरा मतलब समझ रहे हैं?
आप इतने मशहूर होने की कल्पना कर सकते हैं?

625
00:37:47,643 --> 00:37:49,686
मतलब, क्या आप कल्पना कर सकते हैं?
वह सच में अजीब है।

626
00:37:50,562 --> 00:37:54,066
पर जब चार्ली ब्राउन और स्नूपी
बाहरी दुनिया में जा रहे थे,

627
00:37:54,149 --> 00:37:56,610
तो स्पार्की एक शांत ज़िंदगी जी रहे थे।

628
00:37:57,110 --> 00:37:58,779
उन्होंने अपने चारों ओर एक दुनिया बना ली थी

629
00:37:58,862 --> 00:38:01,949
जो उन चीज़ों से भरी थी
जो उन्हें बचपन से पसंद थीं,

630
00:38:02,533 --> 00:38:03,951
जैसे स्केटिंग रिंक,

631
00:38:04,743 --> 00:38:06,245
और बेसबॉल खेलने के लिए मैदान।

632
00:38:07,538 --> 00:38:10,499
वह किसी स्टूडियो में काम नहीं करते थे।
वह एक कैम्पस था। जो डिज़नी वर्ल्ड जैसा था।

633
00:38:10,582 --> 00:38:13,961
यह इमारत एक कैफ़े थी,
इस इमारत में हॉकी थी।

634
00:38:15,462 --> 00:38:19,383
मुझे उठते ही आइस अरीना जाने की
अपनी दिनचर्या बहुत पसंद है

635
00:38:19,466 --> 00:38:22,344
और सुबह का नाश्ता करके
स्टूडियो जाने की भी।

636
00:38:22,427 --> 00:38:23,804
सच तो यह है,

637
00:38:23,887 --> 00:38:26,974
कि मुझे कुछ और करने के बजाय
बैठकर मज़ेदार चित्र बनाना पसंद है।

638
00:38:27,683 --> 00:38:30,769
वह सुबह उठकर,
ड्राइव करके पहाड़ी से नीचे जाते,

639
00:38:30,853 --> 00:38:33,397
सड़क के उस पार उसी जगह पर
अपनी कार पार्क करते।

640
00:38:33,480 --> 00:38:35,566
वह आइस अरीना में नाश्ता करते।

641
00:38:35,649 --> 00:38:38,026
अंग्रेज़ी मफ़िन के साथ अंगूर का जैम।

642
00:38:38,110 --> 00:38:42,197
और उसके बाद अपने दफ़्तर में जाकर,
अपने डेस्क पर बैठकर काम करते।

643
00:38:42,281 --> 00:38:46,785
वह दफ़्तर जाकर
कुछ प्रेरणा मिलने का इंतज़ार करते।

644
00:38:48,245 --> 00:38:50,831
मैंने कभी उन्हें खाली बैठे नहीं देखा था।

645
00:38:50,914 --> 00:38:53,709
जब भी हम मिलने जाते
वह हमेशा अपने स्टूडियो में होते थे।

646
00:38:53,792 --> 00:38:56,128
वह बस वही करते थे। उन्हें वह बहुत पसंद था।

647
00:38:56,211 --> 00:39:01,800
उनके स्टूडियो की निराली जगह
जहाँ बैठकर वह काम करते और रचना करते।

648
00:39:01,884 --> 00:39:06,013
उसके लिए एक तरह का
निराला व्यक्तित्व चाहिए होता है

649
00:39:06,096 --> 00:39:11,560
जो घंटों कमरे में अकेले बिता सकता है,
और घंटों आपके दिमाग़ में भी अकेले।

650
00:39:12,769 --> 00:39:18,400
हालांकि वह इतने सफल थे, पता नहीं उन्हें

651
00:39:18,483 --> 00:39:24,573
लोगों का उनके और उनके पात्रों के प्रति

652
00:39:24,656 --> 00:39:27,451
जो चाहत और प्यार था,
वह पूरा मिल भी पाया या नहीं।

653
00:39:36,627 --> 00:39:40,964
क्या उन सब तारों को देखते रहने से
तुम ख़ुद को निर्रथक नहीं समझते,

654
00:39:41,048 --> 00:39:42,257
चार्ली ब्राउन?

655
00:39:42,758 --> 00:39:45,093
मैं तो हमेशा ख़ुद को
निर्रथक महसूस करता हूँ, लाइनस।

656
00:39:48,263 --> 00:39:50,516
तुम्हारा होमवर्क कैसा चल रहा है?

657
00:39:50,599 --> 00:39:52,643
मैंने एक शब्द भी नहीं लिखा है।

658
00:39:53,435 --> 00:39:55,604
हो सकता है मैं कुछ नहीं हूँ।

659
00:39:55,687 --> 00:39:58,190
मुझे नहीं लगता कि तुम कुछ नहीं हो,
चार्ली ब्राउन।

660
00:39:58,273 --> 00:39:59,399
शुक्रिया, लाइनस।

661
00:40:00,025 --> 00:40:04,613
पर मैं क्या करूँ?
कल मुझे अपना निबंध टीचर को देना है।

662
00:40:05,113 --> 00:40:07,449
हाँ, जब मुझे घबराहट हो रही होती है,

663
00:40:07,533 --> 00:40:10,619
तब कई बार आसमान को घूरने से
मुझे जवाब मिल जाते हैं।

664
00:40:16,375 --> 00:40:18,043
यह काम नहीं कर रहा, लाइनस।

665
00:40:18,544 --> 00:40:20,003
तुम्हें क्या दिख रहा है?

666
00:40:20,087 --> 00:40:22,381
शायद, तारों का समूह।

667
00:40:22,464 --> 00:40:25,801
पर इससे मेरे होमवर्क का क्या लेना-देना?

668
00:40:25,884 --> 00:40:29,096
वैसे, कई तरह से
तारे काफ़ी कुछ तुम्हारे जैसे हैं।

669
00:40:31,723 --> 00:40:35,686
अगर क़रीब से देखो,
तो तुम्हें लगेगा हर तारा अलग है।

670
00:40:35,769 --> 00:40:40,315
हर एक रंग, आकार
और चमक में दूसरे से अलग होता है।

671
00:40:40,399 --> 00:40:43,569
पर इन्हीं भिन्नताओं से सुंदर रचना होती है।

672
00:40:45,320 --> 00:40:46,780
हमारे जैसी, चार्ली ब्राउन।

673
00:40:47,489 --> 00:40:48,782
हममें से हर एक अनोखा है,

674
00:40:48,866 --> 00:40:51,827
पर हम अपने से बड़ी,
किसी चीज़ का हिस्सा हैं।

675
00:40:51,910 --> 00:40:53,662
हममें से हर एक का एक उद्देश्य होता है,

676
00:40:53,745 --> 00:40:56,707
भले ही यह जानना मुश्किल हो
कि वह उद्देश्य क्या है।

677
00:40:56,790 --> 00:41:00,752
और हर दिन इसका पता लगाने में
बहुत ख़ुशी मिलती है।

678
00:41:00,836 --> 00:41:05,132
शायद इस समय तुम्हारा उद्देश्य
केवल चार्ली ब्राउन ही बने रहना है।

679
00:41:08,177 --> 00:41:12,181
शायद तुम ठीक कह रहे हो, लाइनस।
बेहतर होगा कि मैं काम पर लग जाऊँ।

680
00:41:14,057 --> 00:41:17,769
मुझे लगता है अगर चार्ली ब्राउन के लिए
उम्मीद है, तो हमारे लिए भी है।

681
00:41:23,358 --> 00:41:24,776
सन् 1980 तक,

682
00:41:24,860 --> 00:41:29,656
स्पार्की पिछले 30 सालों से
हर दिन "पीनट्स" के चित्र बना रहे थे।

683
00:41:30,157 --> 00:41:32,784
जो 10,000 से भी ज़्यादा स्ट्रिप्स थीं।

684
00:41:33,410 --> 00:41:34,494
और उस पूरे समय के दौरान,

685
00:41:34,578 --> 00:41:38,582
उन्होंने कोई छुट्टी नहीं ली
और हमेशा निर्धारित समय पर काम पूरा किया।

686
00:41:38,665 --> 00:41:42,628
तुम एक गिलहरी जैसे हो
जो पिंजरे में पूरे दिन फुदकती रहती है।

687
00:41:42,711 --> 00:41:43,879
कोई छुट्टियाँ नहीं।

688
00:41:43,962 --> 00:41:47,633
एक कॉमिक स्ट्रिप
पूरी तरह एक अनोखा मनोरंजन होती है।

689
00:41:47,716 --> 00:41:50,969
यह हमेशा आपके दिमाग़ में रहती है।

690
00:41:51,053 --> 00:41:56,266
हर दिन एक जैसा लिखने के लिए
आपको मशीन जैसा होना पड़ता है

691
00:41:56,350 --> 00:41:58,018
बिना कुछ दोहराते हुए।

692
00:41:58,810 --> 00:42:01,271
काफ़ी सारे कार्टूनिस्ट
स्ट्रिप पेंसिल से बनाते हैं

693
00:42:01,355 --> 00:42:03,065
और फिर उसमें रंग कोई और भरता है।

694
00:42:04,191 --> 00:42:07,653
पर वह हमेशा उन्हें ख़ुद ही पूरा करते थे।

695
00:42:07,736 --> 00:42:11,240
उन्हें इस बात पर ग्रव था कि उनके अलावा
किसी ने स्ट्रिप को हाथ नहीं लगाया।

696
00:42:11,323 --> 00:42:13,116
वह सारा काम ख़ुद करते थे।

697
00:42:13,700 --> 00:42:18,539
जुलाई, 1981 में,
स्पार्की की छाती में दर्द रहने लगा।

698
00:42:18,622 --> 00:42:21,333
उन्हें दिल के ऑपरेशन के लिए
तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा।

699
00:42:21,416 --> 00:42:22,918
वह अस्पताल में थे।

700
00:42:23,001 --> 00:42:26,463
उन्होंने यह देखने के लिए कागज़ माँगा
कि वह चित्र बना सकते हैं या नहीं।

701
00:42:26,547 --> 00:42:31,301
वह यह तुरंत करना चाहते थे
ताकि जान सकें कि चित्र बना पाएंगे या नहीं।

702
00:42:31,385 --> 00:42:33,887
और उन्होंने बना लिया,
पर चित्रों में बदलाव आ गया था।

703
00:42:38,016 --> 00:42:40,853
उनके हाथ काँपने लगे थे
और लाइनें टेढ़ी-मेढ़ी होने लगीं थीं।

704
00:42:41,645 --> 00:42:44,857
जो आप बाद की स्ट्रिप्स में देख सकते हैं,

705
00:42:44,940 --> 00:42:47,734
लाइनों के किनारे सीधे नहीं थे।

706
00:42:48,235 --> 00:42:51,238
वह कहते थे,
"कई बार मेरे हाथ इतने काँपते हैं

707
00:42:51,321 --> 00:42:53,991
कि चित्र बनाते हुए
मुझे हाथ पकड़ने पड़ते हैं।"

708
00:42:54,074 --> 00:42:58,078
मुझे याद है उन्हें चित्र बनाते देख रही थी,
मतलब, चार्ली बार्उन का चित्र,

709
00:42:58,161 --> 00:43:00,038
जिसका एक बड़ा सा सिर है।

710
00:43:00,122 --> 00:43:02,791
और उनके हाथ हिलते थे,
और वह इतना गुस्से हो जाते थे।

711
00:43:02,875 --> 00:43:07,713
पर तब भी वह कहते, "मैं बारिश बना
सकता हूँ।" मतलब छोटी आड़ी-तिरछी लाइनें,

712
00:43:07,796 --> 00:43:09,882
बारिश और घास की।

713
00:43:11,133 --> 00:43:15,679
उन्होंने बस कहा, "यह अब ऐसा लगता है।
यह अब भी मेरा ही अपना काम है।"

714
00:43:15,762 --> 00:43:20,100
टेढ़ी लाइनें उनकी चिह्नित पहचान बन गईं।

715
00:43:21,268 --> 00:43:25,147
मतलब, यह कमाल की बात है।
इस वजह से बहुत करियर बर्बाद हो जाते।

716
00:43:25,230 --> 00:43:28,692
पर, इससे "पीनट्स" किसी और ही
स्तर पर पहुँच गया,

717
00:43:28,775 --> 00:43:35,282
और असल में हमारे मन में उनके
और उनके पात्रों के लिए और हमदर्दी जगा दी।

718
00:43:36,283 --> 00:43:40,662
इससे पता चलता है कि वह
कोई भी ख़तरा उठाने को तैयार हैं।

719
00:43:41,246 --> 00:43:43,332
वह नहीं रुके। उन्होंने नहीं कहा,

720
00:43:43,415 --> 00:43:46,001
कि "अगर मैं ठीक से चित्र नहीं बना सकता,
तो मैं नहीं बनाऊँगा।" नहीं।

721
00:43:46,084 --> 00:43:49,129
यही उनका वज़ूद था।
यही उनकी बातचीत का ज़रिया था।

722
00:43:49,213 --> 00:43:50,506
वह इसी तरह जीते थे।

723
00:43:51,882 --> 00:43:54,968
मुझे यह सोचना अच्छा लगता है
कि मैं कभी-कभार समाधान देता हूँ।

724
00:43:55,052 --> 00:43:56,053
ओह, नहीं!

725
00:43:56,136 --> 00:44:01,642
शायद समाधानों में से एक है,
कि चार्ली ब्राउन की तरह बस कोशिश करते रहो।

726
00:44:04,311 --> 00:44:07,814
वह कभी हिम्मत नहीं हारता।
और अगर किसी को हार माननी चाहिए, तो उसे ही।

727
00:44:20,202 --> 00:44:23,914
सुप्रभात, चार्ली ब्राउन।
तुम्हारा निबंध कैसा रहा?

728
00:44:23,997 --> 00:44:27,084
मैं सारी रात जागता रहा,
पर मैंने पूरा लिख लिया।

729
00:44:27,167 --> 00:44:30,546
-हो सकता है मुझे ए ग्रेड मिले।
-वह तो अच्छा रहेगा।

730
00:44:30,629 --> 00:44:33,006
पर जीवन में जिन प्रतिफल की अपेक्षा होती है

731
00:44:33,090 --> 00:44:35,008
वे अपरंपरागत तरीके से सामने आते हैं।

732
00:44:35,092 --> 00:44:38,011
मैं कुछ समझा नहीं, लाइनस।

733
00:44:38,095 --> 00:44:41,807
पर अगर मुझे ए ग्रेड मिलता है,
वह तो पक्का अपरंपरागत ही होगा।

734
00:44:55,612 --> 00:44:59,408
टीचर ने हमारे निबंध चेक कर लिए हैं।
पता नहीं आख़िर मुझे ए मिला या नहीं।

735
00:45:03,370 --> 00:45:05,372
मुझसे दुविधा सहन नहीं हो रही।

736
00:45:07,916 --> 00:45:11,086
सी माइनस? हे भगवान।

737
00:45:11,837 --> 00:45:13,005
मुझे ए मिला है।

738
00:45:13,088 --> 00:45:16,550
अध्यापिका ने मेरे लिखने के तरीके
और सटीक मार्जिन की तारीफ़ की है।

739
00:45:23,223 --> 00:45:27,978
मुझे यक़ीन नहीं होता, लाइनस।
इतनी मेहनत के बाद भी सी माइनस।

740
00:45:28,061 --> 00:45:32,232
दुखी मत होओ, चार्ली ब्राउन।
ग्रेड्स से किसी का महत्व पता नहीं चलता।

741
00:45:32,316 --> 00:45:36,486
फिर भी, असली कला का मूल्य
समय के साथ ही पता चलता है।

742
00:45:36,987 --> 00:45:40,073
हाँ, शायद अब उसी की अपेक्षा की जा सकती है।

743
00:45:44,953 --> 00:45:48,665
"कभी-कभी मैं रातों को जागकर ख़ुद से
सवाल करता हूँ, 'मैं ही क्यों?'

744
00:45:49,750 --> 00:45:53,504
फिर एक आवाज़ आती है, 'तुमसे कोई बैर नहीं,
बस तुम्हारा नाम सामने आ गया।'"

745
00:45:59,927 --> 00:46:03,263
बस कुछ हफ़्ते पहले ही, चार्ल्स शुल्ज़ ने
"पीनट्स" की कॉमिक स्ट्रिप बनाने से

746
00:46:03,347 --> 00:46:06,141
सेवानिवृत्त हो गए, ताकि अपना ध्यान
अपने कोलोन कैंसर के इलाज पर लगा सकें।

747
00:46:06,225 --> 00:46:07,059
तीन जनवरी, 2000

748
00:46:08,435 --> 00:46:14,274
कीमोथेरेपी से वह बहुत कमज़ोर हो गए थे
इसलिए उन्होंने काम छोड़ने का फैसला किया।

749
00:46:14,358 --> 00:46:19,363
मुझे वह दिन अच्छे से याद है जब उन्होंने
कहा, "मैं अब और चित्र नहीं बना सकता।"

750
00:46:19,905 --> 00:46:24,284
वह एक दिन आए और हम
आखिरी स्ट्रिप करने की बात कर रहे थे।

751
00:46:24,368 --> 00:46:26,745
और वह मुझसे कुछ फुट दूर बैठे थे,

752
00:46:26,828 --> 00:46:29,373
तब वह मेरी तरफ़ देखकर हँसे और बोले,

753
00:46:29,456 --> 00:46:31,458
"मैंने कुछ मज़ेदार चीज़ें बनाई हैं।"

754
00:46:31,542 --> 00:46:35,003
और उनकी उदासी साफ़ नज़र आ रही थी

755
00:46:35,087 --> 00:46:37,840
कि उन्हें पता था कि वह
अब और चित्र नहीं बना पाएंगे।

756
00:46:38,757 --> 00:46:41,760
आखिरी दैनिक स्ट्रिप
तीन जनवरी को छपने वाली है,

757
00:46:41,844 --> 00:46:43,470
जिस दिन यह कहानी प्रसारित हो रही है।

758
00:46:43,554 --> 00:46:47,474
क्या आपको अच्छी तरह एहसास हो चुका है
कि आप अब यह नहीं कर पाएंगे?

759
00:46:48,016 --> 00:46:54,147
यह एहसास तब तक नहीं हुआ
जब तक मैंने लिखना शुरू नहीं किया…

760
00:46:54,231 --> 00:46:55,065
प्रिय दोस्तो…

761
00:46:55,148 --> 00:46:58,068
…"अलविदा, दोस्तो" जैसा कुछ।

762
00:46:58,151 --> 00:47:04,241
और फिर अंत में मैंने उसका नाम लिखा,
अपना नाम।

763
00:47:04,324 --> 00:47:06,076
और फिर मैंने कहा…

764
00:47:06,159 --> 00:47:07,870
और शायद मैं रो पड़ूँगा।

765
00:47:09,371 --> 00:47:10,414
उसमें लिखा था, ख़ैर…

766
00:47:10,497 --> 00:47:11,915
चार्ली ब्राउन, स्नूपी, लाइनस, लूसी…

767
00:47:11,999 --> 00:47:13,208
मैं उन्हें कैसे भूल सकता हूँ…

768
00:47:13,292 --> 00:47:15,294
…वो थे चार्ली ब्राउन, लाइनस और बाकी सब।

769
00:47:15,377 --> 00:47:16,920
और अचानक, मैंने सोचा…

770
00:47:18,297 --> 00:47:22,467
"पता है, वह बेचारा बच्चा।
उसने कभी फुटबॉल को किक नहीं मारी थी।"

771
00:47:26,972 --> 00:47:30,517
बारह फरवरी, 2000 को स्पार्की चल बसे।

772
00:47:31,018 --> 00:47:32,728
उसी दिन,

773
00:47:32,811 --> 00:47:35,939
उनकी अंतिम "पीनट्स" कॉमिक स्ट्रिप छपी।

774
00:47:36,023 --> 00:47:37,441
जिस दिन, उनकी मृत्यु हुई…

775
00:47:37,941 --> 00:47:39,151
नहीं, शायद, वह लिख रहे हैं..

776
00:47:39,234 --> 00:47:41,445
…वही दिन था जब आख़िरी स्ट्रिप छपी थी।

777
00:47:41,528 --> 00:47:46,283
शायद इससे पता चलता है
कि उनकी आत्मा कितनी गहराई से

778
00:47:46,366 --> 00:47:49,745
उनके रचित अद्भुत पात्रों की
आत्माओं से जुड़ी हुई थी।

779
00:47:49,828 --> 00:47:52,039
मतलब, वह उन पात्रों में मौजूद थे।

780
00:47:52,122 --> 00:47:56,251
यह लाजवाब है। मरने तक उन्होंने
वह काम किया जिससे उन्हें प्यार था।

781
00:47:56,335 --> 00:48:02,382
वह अकेले इंसान थे जो हर दिन
अपनी कहानी सुनाते थे।

782
00:48:02,466 --> 00:48:07,387
और शायद उनके प्रशंसक,
यह समझ गए थे। उन्होंने वह महसूस किया था।

783
00:48:07,471 --> 00:48:11,391
ये मज़ेदार, यादग़ार,
लाजवाब कॉमिक स्ट्रिप।

784
00:48:11,475 --> 00:48:14,394
जो आप बहुत पसंद करेंगे और मज़े से पढ़ेंगे

785
00:48:14,478 --> 00:48:17,397
और उनसे जीवन के कुछ अच्छे सबक भी सीखेंगे।

786
00:48:17,481 --> 00:48:21,109
यह इंसानियत के बारे में है
जो बहुत नरमदिल है।

787
00:48:21,193 --> 00:48:24,112
यह इंसानियत और उसके भोलेपन के बारे में है।

788
00:48:24,196 --> 00:48:26,573
यह बिना निर्दयता की
इंसानियत के बारे में है।

789
00:48:27,366 --> 00:48:30,077
और शायद हमें आज उसकी
अपनी दुनिया में ज़रूरत है।

790
00:48:31,119 --> 00:48:32,746
हम भले ही एक दूसरे से सहमत न हों।

791
00:48:32,829 --> 00:48:34,998
हम लूसी जैसे नकचढ़े हो सकते हैं।

792
00:48:35,082 --> 00:48:38,460
हम चार्ली ब्राउन जैसे
असुरक्षित हो सकते हैं।

793
00:48:38,544 --> 00:48:41,964
शायद हमें लाइनस की तरह लगे
कि हमारा सिद्धांत ही सबसे महत्वपूर्ण है।

794
00:48:42,047 --> 00:48:44,341
पर सच तो यह है कि हम सब इसमें साथ हैं।

795
00:48:44,424 --> 00:48:47,803
और जो बातचीत वो छोटे बच्चे करते हैं

796
00:48:47,886 --> 00:48:50,472
हमारी आत्मा को अनुनादित करती है।

797
00:48:56,770 --> 00:48:59,648
चार्ल्स शुल्ज़ के
आखिरी कॉमिक स्ट्रिप बनाने के

798
00:48:59,731 --> 00:49:01,149
बीस साल बाद,

799
00:49:01,233 --> 00:49:03,485
उनके काम और उनके बनाए पात्रों का

800
00:49:03,569 --> 00:49:06,947
पूरी दुनिया में
आज भी गुणगान किया जा रहा है।

801
00:49:07,030 --> 00:49:09,074
टॉम सॉयर, हक फ़िन की तरह,

802
00:49:09,157 --> 00:49:13,662
"पीनट्स" भी अमरीकी पॉप संस्कृति में
गहराई तक समाया हुआ है।

803
00:49:13,745 --> 00:49:17,040
जो चीज़ अब भी अनुनाद करती है
वह हैं उसकी इंसानी भावनाएँ।

804
00:49:17,624 --> 00:49:19,293
जो कभी नहीं बदलेगा।

805
00:49:19,376 --> 00:49:20,878
यह अनुसंकेतक और अनन्त है,

806
00:49:20,961 --> 00:49:25,340
जिसे पूरी दुनिया में हर कोई पहचान कर
प्यार कर सकता है और संजोकर रख सकता है।

807
00:49:26,049 --> 00:49:28,969
पता है,
मेरे पोता-पोती "पीनट्स" पढ़ने वाले हैं।

808
00:49:29,052 --> 00:49:30,179
यह चार्ली ब्राउन है।

809
00:49:30,262 --> 00:49:33,724
क्या आप उन लोगों से कुछ कहना चाहेंगे

810
00:49:33,807 --> 00:49:35,809
जो पिछले 50 सालों से
"पीनट्स" पढ़ते रहे हैं?

811
00:49:35,893 --> 00:49:42,524
यह… लाजवाब है कि उन्हें लगता है
कि मैं जो करता हूँ अच्छा करता हूँ।

812
00:49:43,358 --> 00:49:45,986
मैंने बस अपनी पूरी कोशिश की है।

813
00:50:11,929 --> 00:50:15,682
तुम कहाँ थे, चक? अपने स्केट्स लेकर आओ।

814
00:50:39,331 --> 00:50:41,124
तुमसे मिलकर ख़ुशी हुई, चार्ली ब्राउन।

815
00:50:43,252 --> 00:50:46,004
जल्दी करो, चार्ली ब्राउन। हाथ पकड़ो।

816
00:50:53,345 --> 00:50:56,723
साल की पहली बर्फ़ गिरने जैसा
कुछ नहीं होता।

817
00:51:16,243 --> 00:51:17,870
"पीनट्स"
चार्ल्स शुल्ज़ द्वारा रचित

818
00:54:20,802 --> 00:54:24,014
शुक्रिया, स्पार्की।
आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे।

819
00:54:24,097 --> 00:54:26,099
उपशीर्षक अनुवादक: अरुणा मनचंदा



